Delhi Encounter: फेमस इंफ्लुएंसर की हत्या की प्‍लानिंग करने वालों का एनकाउंटर, रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में आज तड़के पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi police encounter 2 sharp shooters of rohit godara gold barar gang arrested
Delhi Encounter: दिल्‍ली में देर रात पुलिस ने किया एनकाउंटर, रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार | Image: Video Grab

Delhi Encounter: दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में आज तड़के पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंदर चारण के गिरोह से जुड़े दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि दिसंबर 2024 में यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड में शामिल आरोपी राहुल अपने साथी साहिल के साथ दिल्ली में मूवमेंट कर रहा है। 

देर रात पुस्ता रोड पर पुलिस ने ट्रैप लगाया। सुबह करीब तीन बजे संदिग्ध बाइक आती दिखी। रोकने के इशारे पर दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को पैरों में गोली मारकर काबू किया। घायल हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी पहचान राहुल (पानीपत निवासी) और साहिल (भिवानी निवासी) के रूप में हुई।

एक नामचीन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की हत्या की थी प्‍लानिंग

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी एक नामचीन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की हत्या की साजिश रच रहे थे। इसके लिए वे मुंबई और बेंगलुरु में रेकी भी कर चुके थे। घटनास्थल से हथियार और बाइक बरामद कर ली गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- भारतीय शास्‍त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित छन्नूलाल मिश्रा का निधन, वाराणसी में होगा अंतिम संस्‍कार

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड