देश की राजधानी की सड़कों फिर होगा संग्राम! दिपके के आह्वान पर CJP का 'लहरा दो तिंरगा' मार्च आज, अलर्ट पर दिल्ली पुलिस; CP में धारा 163 लागू

CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। पुलिस ने मार्च की परमिशन नहीं दी है, ऐसे में देश की राजधानी की सड़कों पर फिर एक बार से संग्राम देखने को मिल सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
cjp lehra do tiranga march
दीपके के आह्वान पर CJP का लहरा दो तिंरगा मार्च आज | Image: Republic

देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर आज, शुक्रवार को एक बार फिर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिल सकता है। कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जिसका नाम उन्होंने 'लहरा दो तिरंगा' मार्च रखा है। उन्होंने युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से निकलकर तिरंगा लहराने की अपील की है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने उन्हें इस मार्च की परमिशन नहीं दी है।

दिपके ने 'लहरा दो तिंरगा मार्च' का आह्नान अपने साथी सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में किया है। प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी (AAP) और लेफ्ट छात्र संगठनों एआईएसए (AISA) और एसएफआई (SFI) का भी समर्थन मिला है। मार्च शाम 5 बजे शुरू होने का ऐलान किया गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की अनुमति नहीं दी है और लोगों को भी इससे दूर रहने की अपील की है।

'लहरा दो तिरंगा' मार्च को पुलिस अलर्ट

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।

CJP ने पुलिस के प्रस्ताव को ठुकराया

इससे पहले पुलिस ने सीजेपी के 11 लोगों को तिरंगा मार्च निकालने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अभिजीत दिपके ने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद एनडीएमसी ने सेंट्रल पार्क को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है। कनॉट प्लेस आने वाले सभी रास्तों का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है और पुलिस ने क्षेत्र की किलेबंदी कर दी है।ट्रैफिक पुलिस ने भी कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताते हुए एडवाइजरी जारी की है।

Advertisement

पुलिस मुझे हिरासत में ले सकती है- दिपके

इस बीच अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि अंडरकवर पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं और IB के लोग उनके घर की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि दिल्ली पुलिस उन्हें शुक्रवार को हिरासत में ले सकती है।

यह भी पढ़ें: Traffic Advisory: संभलकर निकलें दिल्लीवाले!21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड