BIG BREAKING: दिल्ली में 12 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 3 KG हेरोइन के साथ 5 तस्‍कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने 12 करोड़ की ड्रग्स बरामद की है। पुलिस ने 5 ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है, वहीं 3 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi police busted drugs worth 12  crore rs
दिल्ली में 12 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 3 KG हेरोइन के साथ 5 तस्‍कर गिरफ्तार | Image: Pixabay

दिल्ली पुलिस ने 12 करोड़ की ड्रग्स बरामद की है। पुलिस ने 5 ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है, वहीं 3 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई है। दिल्‍ली पुलिस का यह एक्शन नशे के काले कारोबार पर करारा प्रहार माना जा रहा है।जानकारी के मुताबिक पुलिस को लंबे समय से दिल्ली के बाहरी उत्तरी इलाकों में ड्रग्स की तस्करी की खबरें मिल रही थीं। इसके बाद एक खुफिया ऑपरेशन शुरू किया गया। कई दिनों की मेहनत और निगरानी के बाद पुलिस ने तस्करों के नेटवर्क को धराशायी कर दिया। 

इस कार्रवाई में 3.1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी सड़क पर कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में पांच ऐसे शातिरों को गिरफ्तार किया, जो नशे के इस काले धंधे में लिप्त थे। इनके पास से न केवल भारी मात्रा में हेरोइन मिली, बल्कि तस्करी के तार दिल्ली से बाहर तक जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क के और राज खुल सकें।

नशे के खिलाफ मुहीम चला रही दिल्‍ली पुलिस

यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की उस मुहिम का हिस्सा है, जो राजधानी को नशे के जाल से मुक्त करने के लिए चल रही है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमारा लक्ष्य नशे के इस कारोबार को जड़ से उखाड़ना है। यह ऑपरेशन उस दिशा में एक बड़ा कदम है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- UP: गोरखपुर में पशु तस्‍करों ने की 19 साल के छात्र की हत्या; पहले मुंह में मारी गोली फिर पत्थर से कुचल दिया सिर

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड