दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात गैंगस्टर जावेद वजीराबाद से गिरफ्तार; फायरिंग में बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी के सबसे कुख्यात और वांटेड अपराधी जावेद उर्फ सनी उर्फ बबलू को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।
- भारत
- 2 min read

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी के सबसे कुख्यात और वांटेड अपराधी जावेद उर्फ सनी उर्फ बबलू को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वजीराबाद इलाके से पकड़ा गया, जहां वह एक बड़ी डकैती को अंजाम देने वाला था। जावेद पर करीब तीन दर्जन संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गन पॉइंट पर लूट, डकैती और गैंगरेप जैसे अपराध शामिल हैं। गिरफ्तारी के वक्त उसने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवानों की बहादुरी से वह धर-दबोचा गया।
इसके अवाला, दिल्ली के पुष्प विहार इलाके में भी पुलिस ने एनकाउंटर किया, जिसमें एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है। 33 साल के इस चोर के खिलाफ साल 2021 में पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया था। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी मोहम्मद आमिर के रूप में हुई है। वो एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ 27 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
कुछ दिनों पहले भी हुआ दिल्ली में एनकाउंटर
डीसीपी (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि आरोपी आमिर पर चोरी की गई कार में भागने की कोशिश करते समय पुलिसकर्मियों पर हमला करने का केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार (25 अप्रैल ) को करीब 1.30 बजे उसने पुष्प विहार इलाके में एक चेक-पोस्ट पर पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। उसने चोरी की गई हुंडई अल्काजर कार पर नकली हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाई थी।
पुलिस ने जब आरोपी चोर को रोकने कोशिश की तो वो गोलीबारी करने लगा। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी है।फिलहाल उसका इलाज एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। इस घटना के समय आमिर के साथ मौजूद दूसरा संदिग्ध भागने में कामयाब रहा। पुलिस की एक टीम फरार आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है।