Delhi: दिल्ली पुलिस का 'ड्रग क्वीन' के खिलाफ बड़ा एक्शन, 8 मकान, कैश समेत करोड़ों की संपत्ति किया जब्त

सुल्तानपुरी इलाके की कुख्यात महिला ड्रग तस्कर कुसुम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने उसकी करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 drug dealer,Kusum property seizes
drug dealer,Kusum property seizes | Image: Republic

दिल्ली पुलिस ने कुख्यात ड्रग डीलर कुसुम (Drug Queen) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उसके करोड़ों की संपत्ति पुलिस ने जब्त कर ली है।  पुलिस के मुताबिक ये सारी संपत्तियां नशे के धंधे से कमाए गए अवैध पैसों से खरीदी गई थीं। मार्च में जब पुलिस ने छापा मारा था तो 'ड्रग क्वीन' के घर से 550 पैकेट हेरोइन बरामद हुए थे।


दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके की कुख्यात महिला ड्रग तस्कर कुसुम की करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 8 प्रॉपर्टी जब्त की गई हैं, जिनमें से 7 सुल्तानपुरी में और 1 रोहिणी सेक्टर 24 में है।  8 मकान, 14 लाख कैश और एक स्कॉर्पियो भी जब्‍त किया गया है। कुसुम इस वक्त फरार है। मार्च में जब पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा था, तब से वो लापता है।

रेड के बात बेटा हुआ था गिरफ्तार

पुलिस की जांच में सामने आया है कि कुसुम सुल्तानपुरी इलाके में चल रहे एक बड़े ड्रग सिंडिकेट की मुखिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत उस पर अब तक 12 केस दर्ज हैं, जो अलग-अलग जिलों और क्राइम ब्रांच में चल रहे हैं। मार्च महीने में पुलिस की एन्टी-नारकोटिक्स टीम (आउटर जिले की) ने जब कुसुम के घर पर रेड डाली थी, तब वहां से उसका बेटा अमित गिरफ्तार हुआ।  मौके से 550 पैकेट हेरोइन, ट्रामाडोल की गोलियां, 14 लाख रुपये कैश और एक स्कॉर्पियो SUV भी बरामद हुई थी।

बेटियों के खातों में 2 करोड़ की लेन-देन

पुलिस ने जब कुसुम की संपत्तियों जांच शुरू की, तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं। पुलिस के अनुसार कुसुम की दो बेटियों ने पिछले डेढ़ साल में करीब 2 करोड़ रुपये बैंक खातों में जमा किए। यह रकम छोटे-छोटे ट्रांजैक्शनों के जरिए आई ज्यादातर ₹2,000 से ₹5,000 के बीच की रकम, जो कई खातों में भेजी गई थी। सिर्फ इस साल के पहले छह महीनों में ही 70 लाख रुपये जमा किए गए।

Advertisement

 4 मंजिला आलीशान इमारत जब्त

पुलिस के अनुसार, दोनों बेटियां इन पैसों का कोई वैध सोर्स नहीं बता सकीं। एक घर, चार मकानों को जोड़कर बनाया महल। छानबीन में पुलिस को शक हुआ एक खास घर पर, जहां अक्सर जाने-पहचाने ड्रग सप्लायर्स आते-जाते देखे गए। पुलिस को जो दिखा, वो हैरान करने वाला था। चार अलग-अलग घरों को अंदर से तोड़कर एक 4 मंजिला आलीशान इमारत बनाई गई थी। बाहर से तो ये चार अलग मकान लगते थे, लेकिन अंदर से सब जोड़ दिए गए थे। जहां सुल्तानपुरी जैसे इलाके में एक कमरे का घर आम बात है, वहीं ये 'मिनी हवेली इलाके में सबका ध्यान खींच रही थी।

पुलिस ने इस अवैध निर्माण को लेकर MCD को चिट्ठी लिखी है और इस इमारत को गैरकानूनी बताते हुए तोड़ने की मांग की है। पुलिस का दावा इलाके में नशे की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। इस पूरी कार्रवाई पर DCP बाहरी सचिन शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि कुसुम की 4 करोड़ की संपत्ति जब्त होने के बाद इलाके में ड्रग सप्लाई की कमर टूट गई है। अब पुलिस की नजर कुसुम की गिरफ्तारी पर है, जो फिलहाल फरार है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दो लड़के आए, चाकू-बंदूक दिखाया और...दिल्‍ली में बुजुर्ग महिला से लूट

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड