अवैध बांग्लादेशियों पर आधी रात दिल्ली पुलिस का एक्शन, अवैध प्रवासियों को पकड़ने के लिए चला तलाशी अभियान

गुरुवार देर रात दिल्ली पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया। उपराज्यपाल ने घुसपैठियों की पहचान के लिए निर्देश दिए थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Police action against illegal Bangladeshi immigrants at midnight search operation launched
अवैध प्रवासियों को पकड़ने के लिए चला तलाशी अभियान | Image: Video Grab

Delhi News: भारत के अलग-अलग राज्यों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। राजधानी दिल्ली में भी एक बार फिर अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। गुरुवार को देर रात दिल्ली पुलिस के द्वारा अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। दिल्ली पुलिस ने घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ की।

दिल्ली पुलिस का ये अभियान उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के निर्देश के बाद शुरू हुआ है। मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद वी.के. सक्सेना ने पुलिस आयुक्त को राजधानी में रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था। राज निवास से आयुक्त को लिखे पत्र में सैफ अली खान के साथ हुई गंभीर आपराधिक घटना का जिक्र किया था, जिसमें एक बांग्लादेशी नागरिक ने कथित तौर पर घर में घुसकर हमला किया था।

आधी रात क्यों चला अभियान?

दिल्ली पुलिस ने ये अभियान गुरुवार देर रात चलाया। इस पर जानकारी देते हुए पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि 'रात के समय अभियान चलाने का उद्देश्य यह है कि दिन के समय लोग काम पर चले जाते हैं। रात को परिवार के सब लोग घर पर ही मिलते हैं, जिससे सत्यापन में आसानी होती है। हमने अब तक हजारों घरों का सत्यापन किया है।'

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पुलिस आयुक्त को लिखे अपने खत में कहा था कि दिल्ली में आपराधिक, अवैध गतिविधियों में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे 'घुसपैठियों' की पहचान के लिए मिशन मोड पर एक विशेष अभियान शुरू किया जाए।

Advertisement

सैफ पर हमले के आरोप में बांग्लादेशी गिरफ्तार

अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में हमला करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि उसका इरादा चोरी करने का था, लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह बॉलीवुड अभिनेता के घर में घुसा है। पुलिस ने हमलावर को ठाणे जिले के घोड़बंदर रोड स्थित हीरानंदानी एस्टेट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है और उसने भारत में आने के बाद अपना नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर से बदलकर विजय दास कर लिया था।

ये भी पढ़ें: Bihar: अनंत सिंह पर फायरिंग के बाद कानून-व्यवस्था पर तेजस्वी ने उठाए सवाल, तो नीतीश के साथ सीना तानकर खड़ा हो गए मांझी

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड