Bihar: अनंत सिंह पर फायरिंग के बाद कानून-व्यवस्था पर तेजस्वी ने उठाए सवाल, तो नीतीश के साथ सीना तानकर खड़ा हो गए मांझी

अनंत सिंह पर हुई फायरिंग को लेकर बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। तेजस्वी यादव ने सरकार पर आरोप लगाए, तो मांझी ने किया पलटवार।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jitan Ram Manjhi
Jitan Ram Manjhi | Image: ANI

बिहार में बीते दिन बाहुबली नेता अनंत सिंह के ऊपर फायरिंग की खबर सामने आई। इसे लेकर अब NDA बनाम राजद की सियासत भी शुरू हो गई है। एक तरफ बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला, तो वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी पलटवार किया है।

तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पलटवार करते हुए कहा, "बिहार में शांति और विकास हो रहा है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है... तेजस्वी यादव को 2005 से पहले का समय याद करना चाहिए...हम चट्टान की तरह NDA के साथ हैं। कोई नाराजगी नहीं है।"

उपेंद्र कुशवाहा ने भी तेजस्वी को घेरा

RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "विपक्ष के लोग जो चाहें कहें, लेकिन जहां भी घटना हुई है, सरकार ने कार्रवाई की है। स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिन घटना की लोग अभी चर्चा कर रहे हैं, उनमें क्या हुआ, कार्रवाई हुई या नहीं, इसकी हमें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन सभी को यह भरोसा होना चाहिए कि नीतीश कुमार के राज में जहां भी घटना हुई है, पुलिस ने कार्रवाई की है। वहां भी पुलिस प्रशासन जो भी कानूनी कार्रवाई उचित होगी, वह करेगा।"

अनंत सिंह पर हुई फायरिंग को लेकर क्या बोले तेजस्वी?

RJD नेता तेजस्वी यादव ने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना पर कहा, "मुख्यमंत्री को आकर जवाब देना चाहिए कि पटना के ठीक पास गोलियां चलीं और गोलियां चलाने वाले लोग इंटरव्यू दे रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि सरकार और मुख्यमंत्री किस तरह से अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने हस्ताक्षर से दो खूंखार अपराधियों को जेल से रिहा करवाया है, बाहर आने के बाद अपराधी बेलगाम हो गए हैं... वे न सिर्फ उन्हें संरक्षण दे रहे हैं बल्कि उनका सहयोग भी कर रहे हैं... हमारी सरकार आएगी तो हम दिखाएंगे कि कानून व्यवस्था कैसे ठीक की जाती है... जंगलराज जंगलराज कहने वाले अब अपने राज्य में देखें कि क्या हो रहा है।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Bihar: मोकामा में अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग को लेकर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- हमारी सरकार आई तो सभी होंगे सलाखों के अंदर

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड