Jantar Mantar: कान से खून, हाथ-पैर पर चोट और सिर में सूजन...डॉक्‍टरों ने दिया CJP प्राटेस्‍ट में घायल हुए ACP विवेक भगत का हेल्थ अपडेट, अब AIIMS में होगा इलाज

जंतर-मंतर पर हुई पथराव की घटना में कनॉट प्लेस के ACP विवेक भगत को गंभीर चोटें आई। उन्हें सिर, कंधे पर चोट, कान से खून और हाथ-पैरों पर चोट लगी है, डॉक्टरों ने उनका हेल्थ अपडेट बताते हुए जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ACP Vivek Bhagat Injury, Jantar Mantar Stone Pelting
जंतर-मंतर पथराव में ACP विवेक भगत गंभीर घायल, RML से AIIMS शिफ्ट | Image: Video Grab

Delhi Protest Violence: जंतर-मंतर के पास हुई पथराव की घटना में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ACP विवेक भगत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे बाद तुरंत कनॉट प्लेस (CP) के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विवेक भगत को तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। 

कनॉट प्लेस के ACP विवेक गंभीर घायल

डॉक्टरों के मुताबिक, ACP विवेक भगत के दोनों हाथों, पैरों और कंधे पर कई जगह चोट के निशान मिले। सिर के पिछले हिस्से (पैरिएटो-ऑक्सिपिटल एरिया) में सूजन है। उन्होंने कान से खून आने और उल्टी की शिकायत भी की। सर्जरी विभाग की टीम ने उनका तुरंत टेस्ट किया और जरूरी इलाज दिया। 

AIIMS में इलाज कराना चाहते हैं ACP विवेक भगत

RML अस्पताल में शुरुआती उपचार के बाद आज ACP विवेक भगत ने आगे का इलाज AIIMS में कराने की इच्छा जताई है, इसलिए आज जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, ताकि वे AIIMS में बेहतर सुविधाओं का लाभ ले सकें। 

छात्र प्रदर्शन के दौरान लगी चोट

ACP विवेक भगत को ये चोट प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में लगी। दिल्ली पुलिस के जवान अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार तैनात दिखे। हिंसा के बाद कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की घटना ने चिंता बढ़ा दी। पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहते हुए अक्सर खुद को खतरे में डालकर आम लोगों की सुरक्षा देते हैं। हालांकि, ACP विवेक भगत जैसे अनुभवी अधिकारी के घायल होने पर तुरंत उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जिससे उन्हें वक्त रहते इलाज मिला। छात्र प्रदर्शन में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Assam Flood: असम में काल बना मानसून, पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड