Assam Flood: असम में काल बना मानसून, पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत, बाढ़ से अब तक कुल 41 लोगों की गई जान गई; लाखों लोग प्रभावित

असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) की बाढ़ रिपोर्ट सामने आई है, इस रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में बाढ़ में 10 लोगों की जान चली गई है। असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 41 पहुंच गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Assam Flood
24 घंटे में 31 मौतें, कुल 41 लोगों की जान गई; 5.65 लाख प्रभावित | Image: ANI

Assam Flood Update: असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) की बाढ़ रिपोर्ट सामने आई है, इस रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में बाढ़ में 10 लोगों की जान चली गई है। असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 41 पहुंच गई है। लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर राज्य को तबाही मचा दी है। 

वहीं, ASDMA की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 5.65 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित शिवसागर जिला है, जहां 3.6 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। जोरहाट में 88,000 और चराइदेव में 72,500 लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। राज्य में कुल 12 जिले इस आपदा से प्रभावित हैं।

सेना और राहत एजेंसियां बचाव अभियान में जुटी

भारतीय सेना ने ऊपरी असम के प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। रेड शील्ड डिवीजन के जवान शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट में 700 से ज्यादा लोगों को बाढ़ के पानी से निकाल चुके हैं। साथ ही 150 से ज्यादा लोगों को चिकित्सा सहायता दी गई है। NDRF, SDRF, पुलिस और स्थानीय एजेंसियां भी दिन-रात काम कर रही हैं। अब तक 6,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

बाढ़ वाले इलाकों में रहे सतर्क

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने असम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अपडेट पर नजर रखने की अपील की है। बाढ़ के हालात को देखते हुए ध्यान जाता है कि, बारिश से पहले नदियों का प्रबंधन और जल निकासी की व्यवस्था पर और मजबूत काम जरूरी है। लोगों से अपील की जा रही है कि, बाढ़ वाले इलाकों से दूर रहें, बच्चों पर खास नजर रखें। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Advertisement

यह भी पढे़ं: CJP प्रोटेस्‍ट के चलते आज भी बंद रहेंगे दिल्‍ली के ये 16 मेट्रो स्‍टेशन

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड