कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, कम विजिबिलिटी से सड़कों पर रेंगती गाड़ियां... कई ट्रेनें लेट तो फ्लाइटें रद्द, IMD ने जारी किया ये अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी कोहरा, प्रदूषण और ठंड की तिहरा हमला झेलना पड़ रहा है। लगातार खराब होते मौसम ने सड़क से लेकर ट्रेनों और हवाई जहाजों की रफ्तार थाम दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi on red alert amid dense fog; IGI Airport issues travel advisory
कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, कम विजिबिलिटी से सड़कों पर रेंगती गाड़ियां... कई ट्रेन लेट तो फ्लाइटें रद्द, IMD ने जारी किया ये अलर्ट | Image: X

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी कोहरा, प्रदूषण और ठंड की तिहरा हमला झेलना पड़ रहा है। लगातार खराब होते मौसम ने सड़क से लेकर ट्रेनों और हवाई जहाजों की रफ्तार थाम दी है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। हालांकि मौसम विभाग ने एक खुशखबरी का संकेत भी दिया है और दिल्ली, नोएडा से गाजियाबाद तक नए साल का स्वागत बारिश से हो सकता है।

कोहरे की वजह से दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते वे हेडलाइट और पार्किंग लाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं। वहीं कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।

IMD ने जारी किया अलर्ट
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान था कि सोमवार सुबह मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इसके लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन रविवार रात से ही दिल्ली सहित एनसीआर के अन्य शहरों में घना कोहरा छा गया। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया। सोमवार सुबह भी यही स्थिति रही। सुबह अधिक कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता मात्र 50 मीटर रही।

दृश्यता कम होने के कारण कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। वहीं सैकड़ों उड़ानों में देरी हुई। रेल यात्री भी परेशान रहे। 90 से अधिक ट्रेनें दो से लेकर 15 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचीं। दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें देरी से रवाना हुईं। रात में एक बार फिर दिल्ली कोहरे में लिपट गई। मंगलवार को भी मध्यम से घना कोहरा छाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसके लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 दिसंबर को भी मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

Advertisement

ट्रेनें चल रहीं लेट

घने कोहरे का असर ट्रेनों पर पड़ रहा है। जिसके चलते राजधानी एक्सप्रेस से लेकर हर ट्रेन 10-12 घंटे लेट चल रही है। ट्रेन लेट चलने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

गंभीर श्रेणी में दिल्ली की हवा

राजधानी में प्रदूषण एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। छह दिनों तक दिल्ली की हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में रही, लेकिन रविवार रात को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। हवा नहीं चलने के कारण सोमवार को भी यही स्थिति रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह के समय एक्यूआइ 402 और शाम के समय 401 दर्ज हुआ। समीर ऐप के अनुसार 40 प्रदूषण निगरानी केंद्रों में से 24 में एक्यूआइ 400 से ऊपर रहा। आनंद विहार में सबसे अधिक 455 एक्यूआइ दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली की हवा में बहुत सुधार की उम्मीद नहीं है।

इसे भी पढ़ें- Bihar: एक ही लड़की से थे दोनों के नाजायज संबंध, मामी का नाम लेकर भांजा करने लगा ब्‍लैकमेल, मामा ने करा दी हत्या; शव के कराए 3 टुकड़े

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड