Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, काले बादलों के बीच ठंडी हवा ने दिलाई तपती गर्मी से राहत; जानें बारिश को लेकर IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली-NCR समेत आस-पास के इलाकों लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को सुबह-सुबह आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज आंधी के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi-NCR Weather Update
Delhi-NCR Weather Update | Image: Meta AI

दिल्ली-NCR के लोगों को चिलचिलाती गर्मी और हीटवेव से आज राहत मिली है। गुरुवार की सुबह-सुबह मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में घने काले बादल छा गए हैं और तेज आंधी के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम में आए बदलाव की वजह से पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली-NCR समेत आस-पास के इलाकों में बीते दो दिनों से गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही थी, मगर पश्चिम विक्षोम का प्रभाव दिखना शुरू हो गया। गुरुवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। काले बादलों के बीच ठंडी हवा ने तपती गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार,आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। गर्जन के साथ बिजली चमकने और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज

IMD के ताजा जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। IMD ने दिल्ली-एनसीआर के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते जहां मानसून अभी नहीं पहुंचा है, वहां भी तूफानी बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल रहा है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। शुक्रवार को भी मौसम की यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Advertisement

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम सक्रिय बना रहेगा। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत पूरे NCR में आज (11 जून) और कल (12 जून) धूलभरी आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: 3 साल बाद आया है परमा एकादशी का खास व्रत, जानें पूजा विधि- शुभ मुहूर्त
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड