अपडेटेड 8 August 2025 at 23:40 IST
Delhi Traffic Advisory: रक्षाबंधन के चलते भारी जाम, इस हाईवे पर जाने से बचें; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
रक्षाबंधन के चलते दिल्ली में भारी ट्रैफिक देखा जा रहा है। इसिलए रक्षाबंधन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, जाने आपको किन रास्तों से बचना है और दूसरे ऑप्शन वाले रास्तों का इस्तेमाल करना है।
- भारत
- 3 min read

Raksha bandhan Delhi Traffic Advisory: रक्षाबंधन का त्योहार वीकेंड के साथ पड़ने के कारण दिल्ली में भारी ट्रैफिक देखा जा रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर कुछ हाईवे से बचने की सलाह दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि NH-44 पर जाने से पहले ज्यादा समय लेकर निकले, क्योंकि NH-44 पर सिंघु बॉर्डर के रास्ते सोनीपत, पानीपत करनाल और चंडीगढ़ की ओर जाने वालों को लंबी देरी का सामना करना पड़ रहा है।
रक्षाबंधन के दिन खास तौर पर बदरपुर बार्डर के पास मथुरा रोड, रिंग रोड पर बुराड़ी और वजीराबाद के आस-पास वाहनों की भीड़ बढ़ सकती है। इसके अलावा नरेला, बवाना, समयपुर बादली, रोहिणी, कालिंदी कुंज, यमुना विहार, त्रिलोकपुरी, भजनपुरा, लक्ष्मी नगर, महरौली, लाजपत नगर, उत्तम नगर, जनकपुरी, डाबड़ी और द्वारका जैसे इलाकों में मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक स्लो रहने की संभावना है। आनंद विहार और कश्मीरी गेट बस अड्डों के आसपास भी भीड़ बढ़ सकती है।
रक्षाबंधन पर रहेगा ट्रैफिक स्लो
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्ते को छोड़कर दूसरे ऑप्शन वाले रास्ते अपनाने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन आपके गंतव्य तक पहुंचने का एक सुविधाजनक ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे में एडवाइजरी में लोगों से अपनी यात्रा का प्रोग्राम पहले से बनाने की सलाह दी जा रही है।
दिल्ली ट्रैफिक ने की एडवाइजरी जारी
- NH-44 और सिंघु बॉर्डर से बचें: करनाल, पानीपत, सोनीपत और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को दूसरे ऑप्शन वाले रास्तों को इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।
- सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें: दिल्ली मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन विकल्प आपके गंतव्य तक पहुंचने का एक सुविधाजनक विकल्प हो सकते हैं।
- पीक घंटों से बचें: शुक्रवार रात से रविवार तक पीक घंटों में यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।
- यात्रा की योजना पहले से बनाएं: अपनी यात्रा का प्रोग्राम पहले से बनाने से आप ट्रैफिक जाम से बच सकते हैं।
रक्षाबंधन पर दिल्ली में भारी ट्रैफिक, टाइम से पहले निकलें
रक्षाबंधन के चलते दिल्ली में भारी ट्रैफिक की संभावना है, लेकिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी का पालन करके आप ट्रैफिक जाम से बच सकते हैं। इसलिए एडवाइजरी के मुताबिक दूसरे ऑप्शन वाले रास्तों का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने से आपकी यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकती है।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 8 August 2025 at 23:38 IST