
Raksha Bandhan 2025: सुबह कितने बजे से भाई को राखी बांधने का समय शुरू होगा? जानिए सबसे अच्छा मुहूर्त
Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस बार यह त्योहार 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जा रहा है। इस साल राखी बांधने के त्योहार को काफी शुभ और फलदायक माना जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस बार रक्षा बंधन पर राखी बांधने का सबसे सटीक समय और कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
क्या करते हैं रक्षा बंधन पर?
रक्षा बंधन हर साल सावन की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना करती हैं। भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं।
Image: Canva
क्यों खास है 9 अगस्त का दिन?
साल 2025 में रक्षा बंधन 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। इस त्योहार के इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जो इसे और भी खास और शुभ बना रहे हैं।
Image: CanvaAdvertisement
सूर्योदय से पहले खत्म हो जाएगी भद्रा
इस बार भद्राकाल 9 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा, जिससे पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ माना जा रहा है। यह दिन बहनों के लिए खाफी खास बताया जा रहा है।
Image: Canva
सर्वार्थ सिद्धि योग की शुरुआत
9 अगस्त की सुबह 05:47 बजे से दोपहर 02:23 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए उत्तम माना जाता है।
Image: XAdvertisement
दिनभर बहनें बांध सकेंगी राखी
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा, इसलिए बहनें दिनभर अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं।
Image: Canva
पूर्णिमा तिथि का होता है खास महत्व
8 और 9 अगस्त को श्रवण नक्षत्र के साथ पूर्णिमा तिथि पड़ रही है, जो महापुण्यदायिनी मानी जाती है। इसका प्रभाव 9 अगस्त दोपहर 1:47 बजे तक रहेगा।
Image: Canva
राखी बांधने के मुहूर्त?
- मुख्य मुहूर्त: सुबह 05:47 से दोपहर 01:27 बजे तक
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:22 से 05:04 बजे तक
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:53 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:06 से 07:27 बजे तक
शुभ संयोगों से बढ़ेगा त्योहार का महत्व
इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ-साथ सौभाग्य और शोभन योग भी बन रहे हैं, जिससे यह पर्व और भी ज्यादा मंगलकारी और फलदायक हो जाएगा।