Delhi Metro: यात्रियों के लिए खुशखबरी, DMRC ब्लू लाइन और NMRC एक्वा लाइन को जोड़ने वाला एयरकंडीशंड स्काईवॉक तैयार, जानें कब होगा शुरू
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए अच्छी खबर ये है कि, नोएडा के सेक्टर-51 (एक्वा लाइन) और दिल्ली मेट्रो के सेक्टर-52 (ब्लू लाइन) को जोड़ने वाला एयर-कंडीशन्ड स्काईवॉक बन कर तैयार हो गया है। जानें आम जनता के लिए इसे कब शुरू किया जाएगा।
- भारत
- 2 min read

Delhi and Noida Metro skywalk: दिल्ली-NCR के लाखों लोगों के लिए राहत की खबर आई है। ब्लू लाइन (सेक्टर-52) को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन (सेक्टर-51) से सीधे जोड़ने वाला एयर-कंडीशन्ड स्काईवॉक लगभग बनकर तैयार है। नोएडा अथॉरिटी ने बताया कि ये स्काईवॉक फरवरी के एंड तक यानी एक मार्च तक आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
पुराने रास्ते की जगह लेगा नया स्काईवॉक
पहले यात्रियों को 300 मीटर लंबे खुले टिन शेड वाले पैदल रास्ते से गुजरना पड़ता था। जिससे गर्मी, बारिश और सड़क यातायात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब ये नया स्काईवॉक पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। बता दें नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने इसे बनाया है।
420 मीटर लंबा है एयर-कंडीशन्ड स्काईवॉक
ये स्काईवॉक 420 मीटर लंबा एयर-कंडीशन्ड स्काईवॉक है। इसमें 0.5 मीटर प्रति सेकंड की स्पीड वाला ट्रैवलेटर (मूविंग वॉकवे) लगाया गया है। लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा से खास कर बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए आवाजाही आसान हो जाएगी।
40 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ
यह प्रोजेक्ट जून 2023 में शुरू हुआ था और इसकी कुल लागत करीब 40 करोड़ रुपये है। अब तक कई बार इस स्काईवॉक की डेडलाइन मिस हो चुकी है। क्योंकि इसकी मुख्य समस्या एक मेट्रो बीम था, जो स्काईवॉक की एंट्री में बाधा डाल रहा था। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ कृष्णा करुणेश ने कहा कि बीम को सुरक्षित तरीके से हटाया जा रहा है, जिससे संरचना की मजबूती पर कोई असर नहीं पड़ेगा। IIT दिल्ली के विशेषज्ञों ने तकनीकी जांच की और 2 पिलर डिजाइन को मंजूरी दी।
Advertisement
उत्तर प्रदेश आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने डीपीआर में कमी बताई, लेकिन अथॉरिटी का कहना है कि डिजाइन में बदलाव (सिंगल से डबल पिलर) और जमीन के नीचे बिजली केबल मिलने के कारण ऐसा हुआ था। तो अब इसे सुधारा जा रहा है।
यात्रियों को क्या फायदा?
ब्लू लाइन से एक्वा लाइन या ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों को स्टेशन से नीचे उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यात्रा समय बचेगा, सुरक्षा बढ़ेगी और मौसम से कोई परेशानी नहीं होगी।
दिल्ली-NCR के लाखों लोगों को इससे फायदा मिलेगा।
Advertisement
नोएडा अथॉरिटी ने यात्रियों से अपील की है कि अभी ऑफिशियल घोषणा का इंतजार करें। जल्द ही यह आधुनिक सुविधा आम लोगों को मिलेगी। इससे दिल्ली-NCR की मेट्रो कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी।