Delhi-NCR Pollution: रेड जोन में दिल्ली-NCR, प्रदूषण से नहीं मिल रही राहत, आज भी कई जगहों पर AQI 400 पार; कहां कैसे हालात?

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में सांसों का संकट लगातार बना हुआ है। एक या फिर दो इलाके नहीं, बल्कि पूरा दिल्ली-एनसीआर ही रेड जोन में हैं। कई जगहों पर AQI 400 पार है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Pollution
Delhi Pollution | Image: ANI

Delhi Pollution: दिल्ली के लोगों को जहरीली हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। सांसों पर संकट लगातार बना हुआ है। सुबह से ही लगातार स्थिति गंभीर बनी हुई है। जहरीली हवा में लोगों का सांस लेना दुभर हो गया। मंगलवार (17 नवंबर) सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 341 दर्ज हुआ।

राजधानी के लगभग सभी इलाके रेड जोन में बने हुए हैं। दिल्ली ही नहीं, पूरे एनसीआर के हालात इस वक्त प्रदूषण की वजह से काफी खराब हैं। दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते ग्रैप 3 के तहत पाबंदियां लागू हैं, जिसका असर भी पड़ता नहीं दिख रहा है।

सुबह 6 बजे कहां-कितना दर्ज हुआ AQI?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार जहांगीपुरी, बवाना, वजीरपुर में हालात इस वक्त सबसे ज्यादा बिगड़े हुए हैं, जहां आज सुबह AQI 400 पार रहा। ज्यादातर इलाकों में AQI 350 के ज्यादा दर्ज हुआ है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

  • आनंद विहार- 388 
  • अलीपुर- 373
  • अशोक विहार- 381
  • बवाना- 419\
  • बुराड़ी- 348
  • चांदनी चौक- 380
  • ITO- 383
  • जहांगीरपुरी- 414
  • मुंडका- 359
  • नरेला- 387
  • पटपड़गंज- 349
  • पंजाबी बाग- 371
  • आरके पुरम- 364
  • रोहिणी- 384
  • सोनिया विहार- 372
  • विवेक विहार- 396
  • वजीरपुर- 410

NCR में कैसे हैं हालात?

  • नोएडा सेक्टर 62- 320
  • ग्रेटर नोएडा Knowledge Park III- 395
  • लोनी- 452
  • इंदिरापुरम- 395

CPCB के मानकों के अनुसार, 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51-100 को 'संतोषजनक', 101-200 को 'मध्यम', 201-300 को 'खराब', 301-400 को 'बहुत खराब' और 401-500 को 'गंभीर' माना जाता है।

Advertisement

मौसम की बात करें तो दिल्ली का तापमान भी गिरने लगा है। ऐसे में दिल्लीवालों पर ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती वहै। सोमवार (17 नवंबर) सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं आज (18 नवंबर) दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: प्लेन में मंत्री समेत सवार था 20 लोगों का प्रतिनिधिमंडल, क्रैश होकर लगी भीषण आग; सामने आया VIDEO

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड