Congo Plane Crash : प्लेन में मंत्री समेत सवार था 20 लोगों का प्रतिनिधिमंडल, क्रैश होकर लगी भीषण आग; सामने आया VIDEO

कांगो के लुआलाबा प्रांत में एक दिन पहले कलोंडो माइन में एक बड़ा हादसा हो गया था। इसमें करीब 30 से 32 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे की स्थिति की जानकारी लेने के लिए कांगो के खनन मंत्री लुई वातुम काबाम्बा अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ विमान से जा रहे थे।

Congo Plane Crash: कांगो में विमान हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, आज दिन में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के लुआलाबा जिले के कोल्वेजी हवाई अड्डे (KWZ) पर एक विमान हादसा हुआ है। यह हादसा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त हुआ।

इस विमान में खनन मंत्री लुई वातुम काबाम्बा के साथ करीब 20 लोगों का प्रतिनिधिमंडल सवार था। एयरपोर्ट पर लैंड करते हुए विमान क्रैश हो गया और इसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

लैंडिंग के तुरंत बाद विमान में लगी आग 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के खनन मंत्री के प्रतिनिधिमंडल को ले जा रहा एक विमान लुआलाबा जिले के कोल्वेजी हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विमान में लैंडिंग के तुरंत बाद आग लग गई और माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण यह एयर जेट अंगोलन एयरलाइन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जो लुबुम्बाशी से उड़ान भरा था। क्रैश के बाद विमान में लगी आग को कुछ देर में बुझा लिया गया, लेकिन विमान जलकर खाक हो गया।

खनन मंत्री और प्रतिनिधिमंडल समेत सभी लोग सुरक्षित

प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि इस भयावह घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी चालक दल के सदस्य और यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि इस विमान पर खनन मंत्री सहित करीब 20 लोगों सवार थे। हालांकि, हादसे का वीडियो दिल को दहला देने वाला है। एक वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि हादसे के शिकार हुए इस विमान से लोग कैसे चिल्लाते हुए बाहर निकल रहे हैं।

Advertisement

माइन हादसे में 32 लोगों की मौत वाली जगह जा रहे थे मंत्री

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कांगो के लुआलाबा प्रांत में एक दिन पहले कलोंडो माइन में एक बड़ा हादसा हो गया था। इसमें करीब 30 से 32 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे की स्थिति की जानकारी लेने के लिए कांगो के खनन मंत्री लुई वातुम काबाम्बा अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ विमान से जा रहे थे। तभी लैंडिंग के दौरान कोलवेजी हवाई अड्डे (KWZ) पर उतरते समय विमान क्रैश हो गया। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विमान आग की चपेट में आ गया।
हालांकि विमान में लगी आग पर काबू पा लिया गया लेकिन प्लेन को बचाया नहीं जा सका। इस मामले में सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। 

ये भी पढ़ें - यूनुस सरकार ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण का बनाया दबाव, तो भारत ने दिया जवाब- बांग्लादेश के लोगों के सर्वोत्तम हितों के लिए हम…

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड