Delhi Weather: दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार, कई इलाकों में AQI 350 के पार, जानें कब मिलेगी जहरीली हवा से लोगों को राहत
राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान कम होने के साथ न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंड बढ़ने से हवा में मौजूद प्रदूषक कण जमीन के करीब जमा हो रहे हैं, जिससे शहर की हवा और जहरीली हो रही है।
- भारत
- 3 min read

पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों भी दिखने लगा है। दिल्ली-NCR में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मगर तापमान में गिरावट के साथ वायु गुणवत्ता भी तेजी से बिगड़ रही है, जिससे लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान कम होने के साथ न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंड बढ़ने से हवा में मौजूद प्रदूषक कण जमीन के करीब जमा हो रहे हैं, जिससे शहर की हवा और जहरीली हो रही है। दिल्लीवालों को एक बार फिर भी खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है।
दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में फिर इजाफा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार को ITO के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 322 है, जिसे 'बहुत खराब' (Very Poor) की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, आनंद विहार में AQI 267 दर्ज किया गया। CPCB के अनुसार इसे ‘खराब’ (Poor) श्रेणी में रखा गया है।
कब मिलेगी प्रदूषण से राहत
दिल्ली में वायु प्रदूषण से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 से 22 नवंबर तक दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रह सकती है। इसके बाद के पांच दिनों में भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रहने की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हवा की गति और धीमी पड़ी तथा तापमान में और गिरावट आई, तो दिल्ली-एनसीआर के हालात और बिगड़ सकते हैं।
Advertisement
प्रदूषण में गिरावट के बाद GRAP-3 की पाबंदी हटी
बता दें कि बीते 17 नवंबर को प्रदूषण में दर्ज की गई गिरावट के बाद सीएक्यूएम ने क्षेत्र से GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी गई। इस फैसले के बाद कई तरह की पाबंदियां हटा दी गई। अब प्रदूषण के स्तर में फिर से इजाफा देखा जा रहा है। हालांकि, पुराने आदेश के अनुसार ग्रैप के पहले और दूसरे चरण के तहत सभी कार्रवाई और प्रतिबंध पहले की तरह लागू हैं।