Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपी धरती, जानें कितनी थी तीव्रता और कहां था केंद्र
राष्ट्रीय राजधानी और इसके आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार,सुबह 8.44 मिनट पर दिल्ली-NCR में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
- भारत
- 2 min read

राष्ट्रीय राजधानी और इसके आस-पास के इलाकों में सोमवार, 19 जनवरी की सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सुबह 8.44 मिनट पर दिल्ली-NCR में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
सोमवार सुबह को दिल्ली-NCR में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटकों से धरती डोल उठी। गनीमत रही कि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी, जिसकी वजह से कहीं किसी तरह के नुकसान को जानकारी नहीं है।
उत्तर दिल्ली में था भूकंप का केंद्र
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक,दिल्ली में भूकंप सुबह 8:44 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र उत्तर दिल्ली में था और यह जमीन की सतह से मात्र 5 किलोमीटर की गहराई पर आया।
किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहींं
झटकों की वजह से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई और लोग घबराहट में घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता काफी कम होने की वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति की क्षति की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।