अपडेटेड 19 January 2026 at 09:45 IST

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए नितिन नवीन आज भरेंगे नामांकन, BJP मुख्यालय में जुटेंगे सभी दिग्गज;जानें कब होगा चुनाव

बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज शुरू होगी। वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Follow : Google News Icon  
BJP Set To Elect Nitin Nabin as New National President By January 20
Nitin Nabin | Image: ANI

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रकिया आज, सोमवार से शुरू होने वाली है। पहले से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 19 जनवरी को नामांकन दाखिल करने की तारीख निर्धारित की गई है। वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज दोपहर दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान बीजेपी के सभी दिग्गजों का जमावड़ा बीजेपी हेडक्वार्टर में लगेगा।

बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। इस दौरान देशभर से पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन के नामांकन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे दिग्गज नेता प्रस्तावक के रूप में शामिल होंगे।

नितिन नवीन आज दाखिल करेंगे नामांकन

जानकारी के मुताबिक, तीन अलग-अलग सेट में नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न राज्यों के अध्यक्षों, संसदीय बोर्ड सदस्यों और राष्ट्रीय परिषद के प्रतिनिधियों के समर्थन शामिल होंगे। नए अध्यक्ष चुनने के लिए 5708 मतदाता अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे। नामांकन दाखिल होने के बाद शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके तुरंत बाद शाम 5 से 6 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित है।

20 जनवरी को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

भारतीय जनता पार्टी के नए पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव 20 जनवरी को होना है। नए अध्यक्ष के नाम ऐलान भी 20 जनवरी को किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के सभी मुख्यमंत्री, बीजेपी के सभी प्रदेश अध्यक्ष और कई बड़े नेता शामिल होंगे। बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को भी इस कार्यक्रम के लिए न्योता दिया गया है। नितिन नवीन का निर्विरोध बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

Advertisement

कौन है नितिन नवीन?

पटना के बांकीपुर से भाजपा विधायक नितिन नबीन की उम्र 46 साल हैं। अगर वो अध्यक्ष चुने जाते हैं तो, वह बीजेपी के इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। नितिन नबीन बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 15 दिसंबर 2025 में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। बिहार से आने वाले नबीन पूर्वी भारत से बीजेपी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। उनकी कर्मठ छवि और संगठन में मजबूत पकड़ के कारण यह नियुक्ति पार्टी में युवा नेतृत्व का मजबूत संकेत मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज स्टेशन पर RPF जवानों ने ऐसी बचाई मासूम की जान-Video
 

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 January 2026 at 09:45 IST