GRAP 3: दिल्ली-NCR की हवा फिर हुई जहरीली, AQI 300 के पार, ग्रैप 3 के तहत कई प्रतिबंध लागू

राजधानी में ग्रैप 3 के तहत पाबंदियां लागू की गई थीं। AQI में सुधार नहीं हो रहा, जिसके चलते ग्रैप 3 अब भी लागू है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi AQI crosses 300: GRAP 3 restrictions imposed
Delhi AQI crosses 300: GRAP 3 restrictions imposed | Image: PTI

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में मौसम करवट ले रहा है। सोमवार (3 फरवरी) को दिल्ली में बारिश के आसार हैं। इस बीच हवा जहरीली बनी हुई है। दिल्ली का AQI लगातार 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। इसके चलते यहां ग्रैप 3 के तहत सख्त पाबंदियां भी लागू हैं।

दिल्ली का AQI लगातार 300 पार बना हुआ है। इसके चलते 29 जनवरी को राजधानी में ग्रैप 3 के तहत पाबंदियां लागू की गई थीं। AQI में सुधार नहीं हो रहा, जिसके चलते ग्रैप 3 अब भी लागू है।

दिल्ली की हवा फिर जहरीली

सोमवार (3 फरवरी) को भी दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। CPCB के मुताबिक, सुबह 6 बजे AQI 313 दर्ज किया गया। दिल्ली के आनंद विहार में सुबह 6 बजे AQI 357 दर्ज किया गया। बात दूसरे इलाकों की करें तो जहांगीरपुरी,  पंजाबी बाग, पटपड़गंज और वजीरपुर जैसी जगहों पर AQI इ322 से 347 के बीच रहा था। विवेक विहार में AQI 359 दर्ज। बाकी इलाकों में भी हाल कुछ ऐसा ही है।

GRAP 3 में इन चीजों पर पाबंदी

- निर्माण और डिमोलिशन के काम बंद... स्वास्थ्य, राष्ट्रीय सुरक्षा, मेट्रो, रेलवे और दूसरी महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़े कार्य जारी है।
- पुराने वाहनों पर प्रतिबंध: BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल इंजन वाले वाहनों को नहीं चला सकते।
- प्रदूषण फैलाने वाले कुछ उद्योगों को बंद रखने का निर्देश भी दिया गया है। साथ ही कचरे का जलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। 
- खनन से जुड़ी गतिविधियों पर रोक  
- दिल्ली में डीजल जनरेटर का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, कोई भी डीजल जनरेटर नहीं चला सकता।
- पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में करा सकते हैं। 
- नियमों का उल्लंघन करने पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

Advertisement

क्या बारिश से मिलेगी राहत?

दिल्ली में बारिश के आसार हैं। 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश और हवाओं चल सकती है, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार होने की संभावना है। IMD ने दिल्ली में घने कोहरे के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि विजिबिलिटी कम हो सकती है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में बादल छाए सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: ठंडी हवाओं से कांपी दिल्ली, अभी और सताएगी सर्दी! IMD का अलर्ट, जानिए कहां-कहां होगी बारिश

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड