Weather Update: ठंडी हवाओं से कांपी दिल्ली, अभी और सताएगी सर्दी! IMD का अलर्ट, जानिए कहां-कहां होगी बारिश

Today Weather Update 3rd February 2025: दिल्ली समेत उत्तर भारत के मौसम में बदलाव हुआ है आइए जानते हैं कि ताजा वेदर अपडेट क्या है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather Update
मौसम का हाल | Image: PTI

Today's Cold Weather Update: उत्तर भारत में मौसम लगातार करवट बदल रहा है जिसके चलते कहीं ठंड पड़ रही है तो कहीं ठंड के साथ हल्की गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है।  मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली-एसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, रविवार को पंजाब-हरियाणा के भी कुछ हिस्सों में बारिश होने से हल्की ठंड बढ़ गई है। रविवार रात को भी दिल्ली में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं कि आज के लिए मौसम विभाग ने क्या नया वेदर अपडेट जारी किया है।

दिल्ली में ठंड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते अच्छा मौसम रहने की उम्मीद है। सुबह और शाम को ठंड लग सकती है, लेकिन दिन में धूप रहेगी, जिससे ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में तापमान कम हो गया है, जो ठंड बढ़ने का संकेत है। विभाग ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और उत्तर भारत में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, सुबह और शाम को घना कोहरा भी हो सकता है। ऐसे में दिल्लीवालों को बदलते मौसम के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना है। सिक्किम, असम और नागालैंड में छिटपुट बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के दक्षिण तमिलनाडु में बारिश शुरू होने की संभावना है।  

यूपी-बिहार का हाल

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे की चादर छाए रहने के साथ-साथ यहां बारिश होने की भी संभावना है। जिस कारण लोगों को मौसम के डबल अटैक का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और अन्य राज्यों में घने कोहरे के छाए रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

Advertisement

पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी एक साथ देखने को मिल सकता है। जिसका असर सीधे तौर पर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। पहाड़ों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, इनके जीवन में आएगी परेशान; पढ़ें आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड