'वो बैन लगाकर बैठे थे हम नैन बिछाकर बैठे हैं, AAP खड़ी नहीं पड़ी है...', आखिर कपिल मिश्रा ने ऐसा क्यों कहा?

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण, पानी, यमुना की सफाई से जुड़े सवाल के जवाब में कपिल मिश्रा ने कहा कि हमारी प्राथमिकताएं वहीं है जो जनता के सवाल थे और उस पर काम करना शुरू कर दिया गया है ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kapil Mishra
रिपब्लिक भारत के 'मंथन समिट 2026' में मंत्री कपिल मिश्रा | Image: Republic

Republic Manthan Summit 2026:  रिपब्लिक भारत के 'मंथन समिट 2026' में दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने शिरकत की। राष्ट्रीय राजधानी में BJP के शासनकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कपिल मिश्रा ने कहा, विकसित भारत की तस्वीर दिल्ली से तय होती है। दुनिया को जैसी दिल्ली दिखेगी, वैसे भारत को माना जाएगा। इसलिए दिल्ली सरकार विकास के लिए लगातार काम कर रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि AAP ने दिल्ली को अंधकार युग में भेजने का काम किया था।

कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली के विकास में बहुत सारा गैप आ गया था, उसी गैप को भरने का हम काम कर रहे हैं। कह सकते हैं कि दिल्ली ने एक अंधकार युग देखा, विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए थे। तू-तू  मैं-मैं, आरोप-प्रत्यारोप दिल्ली की पहचान बन चुकी थी। वहां से दिल्ली को निकालकर पटरी पर लाने का काम किया है।

हमारी प्राथमिकता जनता की समस्या है-कपिल मिश्रा

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण, पानी, यमुना की सफाई से जुड़े सवाल के जवाब में कपिल मिश्रा ने कहा, 'देश की राजधानी को लेकर बड़े सवाल खड़े हैं। हमने सवालों के समाधान के लिए उस दिशा में चलना शुरू कर दिए हैं और देखेंगे तो धीरे-धीरे समस्याओं का समाधान भी हो रहा है। कूड़े के जो बड़े-बड़े पहाड़ थे हर दिन उसकी साइज कम होती जा रही है। हमारी प्राथमिकताएं वहीं है जो जनता के सवाल थे और उस पर काम करना शुरू कर दिया गया है' ।

वो बैन लगाकर बैठे थे हम नैन बिछाकर बैठे हैं-कपिल मिश्रा 

कपिल मिश्रा से जब सवाल किया कि आप पिछले सरकार की तुलना में एक साल के अंदर अपने आप को कहां खड़ा पाते हैं?  जवाब में कपिल मिश्रा ने कहा, 'एक उदाहरण देता हूं कि AAP के कार्यकाल में  यमुना किनारे छठ पूजा के दौरान बड़े-बड़े बोर्ड लगे रहते थे कि यहां आना मना है। वहीं, इस साल यमुना किनारे बोर्ड लगा था कि छठ पूजा करने वालों का यमुना तट पर स्वागत है। तो यह परिवर्तन है कि वो बैन लगाकर बैठे थे, हम रैन बिछाकर बैठा थे। दिल्ली में ये परिवर्तन आया है और पिछले एक साल में ऐसे ही परिवर्तन ने हमारी सरकार की पहचान बनाई।'

Advertisement

AAP खड़ी कहां है, वो पड़ी है-कपिल मिश्रा 

रिपब्लिक के मंच पर जब कपिल मिश्रा से सवाल किया कि वर्तमान समय में आप AAP को कहां खड़ा पाते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, AAP खड़ी कहां है, वो पड़ी है। मुझे नहीं लगता कि राजनीति में उनकी कोई गंभीर स्थिति बची हुई है। जो लूट-पाट, धोखाधड़ी और दलाली का खेल केजरीवाल ने दिल्ली में खेला था, उसी प्रकार का गंदा खेल पंजाब में खेलने की कोशिश की है तो पंजाब की जनता भी चुनाव का इंतजार कर रही है। उन्होंने हर स्तर पर जनता के विश्वास को तोड़ा है।

दिल्ली को जनता ने जनादेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान था कि जिस रास्ते पर देश चल रहा है उसी रास्ते पर देश की राजधानी भी चले। उस अह्वान को संकल्प के रूप में दिल्ली की जनता ने स्वीकारा किया, ऐतिहासिक जनादेश दिया और जनादेश के संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नेतृत्व में हमारी सरकार काम कर रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP विधानसभा चुनाव हम 200 फीसदी जीतने जा रहे हैं, बोलीं अनुप्रिया पटेल

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड