Delhi Metro: MCD उपचुनाव को लेकर दिल्ली मेट्रो ने समय में किया बदलाव, घर से निकलने से पहले हो जाएं अपडेट; जानें नई टाइमिंग

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के लिए रविवार 30 नवंबर को वोटिंग होनी हैं और बुधवार 3 दिसंबर को मतगणना। DMRC ने MCD उपचुनावों के पोलिंग और काउंटिंग दोनों दिनों के लिए मेट्रो के समय में बदलाव किया है। जानें नई टाइमिंग

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Metro Timing Change
दिल्ली मेट्रो का समय बदला | Image: ANI

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव और मतगणना को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मेट्रो के टाइमिंग को लेकर फैसला लिया है। दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए मतदान कर्मियों और चुनाव ड्यूटी स्टाफ की सुविधा के लिए DMRC ने मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया है। तो घर से निकले से पहले आप भी Metro की नई टाइमिंग से अपडेट हो जाएं।

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के लिए रविवार 30 नवंबर को वोटिंग होनी हैं और बुधवार 3 दिसंबर को मतगणना। DMRC ने MCD उपचुनावों के पोलिंग और काउंटिंग दोनों दिनों में सुबह-सुबह स्पेशल सर्विस शुरू करने की घोषणा की है, ताकि 12 वार्डों में तैनात पोलिंग स्टाफ समय पर आ-जा सकें।

DMRC ने मेट्रो की टाइमिंग में क्यों किया बदलाव

DMRC ने X पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए लिखा, सभी लाइनों पर ट्रेन ऑपरेशन रविवार, 30 नवंबर को सुबह 4:00 बजे शुरू होगा, जो पोलिंग का दिन है, जिसमें ट्रेनें सुबह 6:00 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, जिसके बाद रविवार का रेगुलर शेड्यूल फिर से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा, सभी टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी ट्रेन सर्विस रात 11:00 बजे के बजाय रात 11:30 बजे निकलेगी।

30 नवबंर और 3 दिसंबर को नई टाइमिंग में चलेगी मेट्रो

वहीं, बुधवार, 3 दिसंबर 2025 (वोट काउंटिंग डे) को भी सर्विस सुबह 4:00 बजे शुरू होंगी, जो 30 मिनट के अंतराल पर सुबह 6:00 बजे तक चलेंगी, और उसके बाद रेगुलर वीकडे टाइम टेबल के हिसाब से मेट्रो चलेंगी। यानि की MCD उपचुनाव के दिन और मतगणना के दिन मेट्रो रेल सर्विस सुबह 04:00 बजे से शुरू हो जाएगी।

Advertisement

कब है दिल्ली नगर निगम उपचुनाव

बता दें कि दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान होगा, जबकि 3 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इधर दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने भी उपचुनाव की पूरी तैयारी कर ली है। आयोग के मुताबिक, 12 वार्डों में कुल 580 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी 580 पोलिंग बूथों पर 100% लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं के लिए आधिकारिक मोबाइल ऐप निगम चुनाव दिल्ली लॉन्च किया गया है। पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: जवाद अहमद सिद्दीकी के एक और फर्जीवाड़े का खुलासा, निकला विदेशी कनेक्शन

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड