Delhi MCD By Elections: 12 सीटें पर 30 नवंबर को वोटिंग, CM रेखा गुप्ता और मंत्री सिरसा ने किया बीजेपी की जीत का दावा, किसने क्या कहा?
दिल्ली MCD उपचुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। 12 वार्ड पर वोटिंग 30 नवंबर को होगी और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी। CM रेखा गुप्ता से लेकर मंत्री सिरसा ने बीजेपी की जीत का क्या दावा, जानें और किसने क्या कहा?
- भारत
- 3 min read

Delhi MCD by-election: दिल्ली नगर निगम का उपचुनाव 30 नवंबर को होने जा रहे हैं। चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को आ जाएगा। कुल 12 सीटों में से 9 वॉर्डों पर पहले बीजेपी के पास थी और 3 सीटें आम आदमी पार्टी के पास थी। बता दें 12 सीटों के लिए आज (10 नवंबर) नामांकन का आखिरी दिन है। जिसके लिए 11 सेंटर बनाए गए, वहीं आवेदनों की छंटनी मतलब स्क्रूटनी 12 नवंबर को होगी।
कुल 12 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें से 6 सीटें जनरल कैटेगरी में है, जिसमें मुंडका, चांदनी चौक, चांदनी महल, नारायणा, संगम विहार-ए और विनोद नगर वॉर्ड है। 5 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है, जिसमें शालीमार बाग‑बी, अशोक विहार, द्वारका‑बी, दिचाऊं कलां और ग्रेटर कैलाश वार्ड शामिल है। वहीं, दक्षिणपुरी वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
CM रेखा बोलीं- 12 सीटों पर BJP की जीत जरूरी…
Delhi की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'जनता का आशीर्वाद, जनता का स्नेह, सेवा भाव हमारा काम है। हम 12 सीटों पर उपचुनाव लड़ेंगे। दिल्ली जिन परिस्थितियों में सालों से थी जिसका विकट परिस्थिति का उन्होंने सामना किया अब धीरे-धीरे उनके समाधान का समय आया है। इन 12 सीटों पर BJP का विजय होना जरूरी है। इससे पहले की सरकारों ने सिर्फ राजनीति की।'
क्या बोले मनजिंदर सिंह सिरसा?
वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि, 'यकीन है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में निगम में भी BJP के सभी उम्मीदवार जीतेंगे।'
दिल्ली मेयर राजा इकबाल बोले- ‘चुनाव हमारे लिए नई बात नहीं’
साथ ही, MCD उपचुनाव पर दिल्ली मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा- 'भाजपा 24/7 जनता के बीच में रहने वाली पार्टी है... चुनाव हमारे लिए कोई नई बात नहीं है। उपचुनाव है और जनता का जनादेश पूरी तरह से भाजपा के साथ होगा। पूर्ण बहुमत से हम फिर से जीतेंगे...जनता की प्रतिक्रिया भी अच्छी आ रही है।'
Advertisement
AAP और कांग्रेस ने क्या कहा?
वहीं आम आदमी पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की जनता पल्यूशन, गंदगी और बीजेपी के झूठे वादों से परेशान हैं जबकि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछले 8 महीनों में अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।
बीजेपी, कांग्रेस और AAP ने जारी कि उम्मीदवारों की लिस्ट
BJP, कांग्रेस और AAP ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी करते हुए कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि उम्मीदवारों का चयन योग्यता और जीत के मानदंडों के आधार पर किया जाए। इस उपचुनाव में दिल्ली के प्रमुख मुद्दे प्रदूषण, सफाई और विकास रहेंगे।