Delhi Weather: अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, जानें

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Follow : Google News Icon  
Delhi Metro
Delhi Weather: अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, जानें | Image: ANI

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 66 प्रतिशत से 34 प्रतिशत के बीच रहा।

दिल्ली में शनिवार को बादल छाए

मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहने और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 134 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

ये भी पढ़ें - डिपोर्टेशन फ्लाइट्स की अमृतसर में लैंडिंग पर छिड़ा संग्राम, भड़के CM मान

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड