Delhi: अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi weather update
Delhi weather update | Image: X

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। दिन में सापेक्षिक आर्द्रता 40 से 91 प्रतिशत के बीच रही और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान जताया..

मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 डिग्री और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 208 दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - Lack of Sleep: रात में नहीं आती है नींद? हो सकती है ये बड़ी बीमारी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड