Delhi Fire: पालम में साध नगर की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 लोग फंसे; दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद, देखें Video

साउथ वेस्ट दिल्ली में पालम के साध नगर में एक इमारत में भीषण आग लगी गई है। बताया जा रहा है कि 9 लोग अंदर फंसे हैं। दमकल की 25 गाड़ियां राहत-बचाव में जुटीं हैं। देखें वीडियो

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Delhi Fire Incident: दिल्ली में पालम इलाके के साध नगर में एक इमारत में भीषण आग लग गई है। इस घटना में परिवार के 9 सदस्य इमारत के अंदर फंस गए हैं, ऐसी खबरें मिल रही है। दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू  पाने की कोशिश कर रही है।

सुबह के वक्त फायर डिपार्टमेंट को सूचना मिलते ही टीम रवाना हुई। अब तक 30 दमकल गाड़ियां भेजी जा चुकी हैं। मौके पर दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की टीमें भी तैनात हैं। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। आग इतनी तेज लगी है कि आसमान में काला धुआं ही धुआं दिखाई दे रही है।

अंदर फंसे 6 लोगों को बचाने की कोशिश जारी

फायर फाइटर्स पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। इमारत में फंसे 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।  

6 दिन पहले उत्तम नगर के मछली मंडी इलाके में भी ऐसी ही भयानक आग लगी थी। जिससे 300 से 400 झुग्गी-झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। गर्मी के कारण आग तेजी से फैली थी। साध नगर की इस घटना में फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और फायर विभाग जांच में जुटे हैं। 

Advertisement

5 लोगों को भेजा गया अस्पताल 

ताजा मिली जानकारी के मुताबिक, ये 4 मंजिला इमारत है, अभी हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से आग बुझाने का काम किया जा रहा है, टॉप फ्लोर से लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर इमारत में दुकान है। बिल्डिंग से निकालकर 5 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। मौके पर कई एंबुलेंस मौजूद है।   

यह भी पढ़ें: AIIMS में हरीश राणा की हालत अब कैसी? वेंटिलेटर हटाया, न भोजन, न पानी...

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड