Delhi Big Breaking: दिल्ली में मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, बेसमेंट में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी; 3 की हालत नाजुक

दिल्ली के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट भी भीषण आग लग गई है। बेसमेंट में कई लोगों के फंसे होने की सूचना के बाद रेस्क्यू चलाया गया और लोगों की जान बचाई गई, जिनमें से 3 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Delhi Fire: दिल्ली में मालवीय नगर के लेमन ग्रीम रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई है। मौके पर पहुंचे DFS (दिल्ली फायर सर्विस) कर्मियों ने बेसमेंट के कई लोगों को बुरी हालत में बाहर निकाला, सामने आई वीडियो में तीन लोगों को बेसमेंट से निकाला गया, जिनकी हालत बेहद नाजुक है। सभी को पास के अस्पताल में ले जाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। 

बेसमेंट से लोगों को निकाला जा रहा, कई घायल

मालवीय नगर में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट काफी फेमस है, सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली फायर सर्विस टीम को भीषण आग लगने की सूचना मिलती है, जिसके बाद DFS (दिल्ली फायर सर्विस) की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करती है। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के बेसमेंट से ये आग लगनी शुरू हुई।

DFS कर्मियों ने बेसमेंट से तीन लोगों को निकालकर CATS (केंद्रीकृत दुर्घटना और आघात सेवा) एंबुलेंस से पास के अस्पताल पहुंचाया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आग बुझाने की कोशिश जारी

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक आग लगने का सही कारण सामने नहीं आया है। शॉर्ट सर्किट या रसोई में किसी गैस लीकेज के कारण आग लगी हो सकती है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। रेस्टोरेंट के आसपास दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह का समय होने के कारण रेस्टोरेंट में कम लोग थे, नहीं तो ज्यादा लोग हादसे का शिकार हो सकते थे।

Advertisement

अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। DFS की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: मौत के तीन महीने बाद सुपुर्द-ए-खाक होंगे अयातुल्लाह खामेनेई

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड