मौत के तीन महीने बाद ईरान के सुप्रीम लीडर को नसीब होगी क्रब! सुपुर्द-ए-खाक होंगे अयातुल्लाह खामेनेई; जनाजे में जुटेंगे करोड़ों लोग

ईरानी सरकार ने अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम की घोषणा की है। मौत के करीब दिन महीने बाद अयातुल्लाह खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। ईरान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

Iran’s Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei
सुपुर्द-ए-खाक होंगे अयातुल्लाह खामेनेई | Image: AP/Republic

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई (Ayatollah Seyed Ali Khamenei) को मौत के तीन महीने बाद क्रब नसीब होने जा रहा है। ईरानी सरकारी मीडिया ने मंगलवार को उनके अंतिम संस्कार की पूरी जानकारी जारी की है। मौत के 95 दिन बीतने के बाद अब खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। ईरान में तीन दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। जनाजे में करोड़ों लोगों के जुटने की बात कही गई है।

सरकारी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए तीन-दिवसीय सार्वजनिक अंतिम संस्कार आयोजित करने की योजना की घोषणा की है। खामेनेई की मौत ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध के पहले दिन, 28 फरवरी को ही हुई थी। कई शहरों में होने वाले इन स्मारक कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं की रूपरेखा तेहरान के उप-महापौर मोहम्मद अमीन तवाकोली-जादेह ने प्रस्तुत की।

किसने किया खामेनेई के अंतिम संस्कार का ऐलान

ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी ने तवाकोली-जादेह के हवाले से बताया कि “शहीद इमाम” के विदाई समारोह, जनाजा और दफन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। निर्धारित स्मारक जुलूस कई प्रमुख शहरी केंद्रों में निकाले जाएंगे, जिनमें राजधानी तेहरान के साथ-साथ कोम और मशहद जैसे धार्मिक केंद्र भी शामिल हैं। अकेले तेहरान में मुख्य औपचारिक कार्यक्रम कम से कम 24 घंटों तक चलने की उम्मीद है।

मौत के तीन महीने बाद नसीब होगी क्रब?

यह औपचारिक घोषणा ईरान की सत्ता पर लंबे समय तक शासन करने वाले खामेनेई की मृत्यु के कई महीनों बाद की गई है। हालांकि रूढ़िवादी इस्लामी परंपराओं के अनुसार आमतौर पर दफन संस्कार और अंतिम क्रियाएं मृत्यु के कुछ ही दिनों के भीतर संपन्न की जानी चाहिए, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने पहले अंतिम संस्कार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया था।

Advertisement

जनाजे में करोड़ों लोगों की जुटने की उम्मीद

अंतिम संस्कार की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया, लेकिन संकेत दिया कि यह इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने मुहर्रम की शुरुआत में हो सकता है, जो जून के मध्य में पड़ता है। जनाजे में करीब दो करोड़ लोगों के जुटने की उम्मीद है। अंतिम कार्यक्रम का स्थान भी अभी तय किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए तेहरान का मुसल्ला (ग्रैंड प्रेयर्स हॉल) और इस्लामी गणराज्य ईरान के संस्थापक इमाम खुमैनी का मकबरा दो संभावित स्थान हैं।

कैसे और कब हुई थी खामेनेई की मौत

बता दें के 86 साल के खामेनेई की मृत्यु 28 फरवरी को उनके आवास के भीतर स्थित एक कार्यालय पर अमेरिकी-इजरायली हमले में हुई थी। उनकी मौत के साथ ही ईरान के सर्वोच्च नेता के रूप में उनका तीन दशकों से अधिक का शासन समाप्त हो गया। यह एक ऐसा पद था जिसने उन्हें देश की सबसे शक्तिशाली राजनीतिक और धार्मिक हस्ती के रूप में स्थापित किया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, मिडिल ईस्ट में युद्ध की आहट
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड