Delhi: आग की लपटों से घिरा चीखता रहा युवक, चौथी मंजिल से गली तक बिखरे मिले जले हुए अवशेष; परिवार का आरोप- पत्नी और सास ने जिंदा जलाकर मारा

दिल्ली के जहांगीरपुरी में युवक की जलने से मौत हो गई। युवक ने अपने आखिरी बयान में गंभीर आरोप लगाए कि उसकी पत्नी और सास ने उसे जिंदा जलाया है। ये पूरी भयावह घटना CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मां-बेटी को हिरासत में लिया है। जानें उन्होंने अपने बचाव में क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Man Burned Alive
दिल्ली जहांगीरपुरी में युवक की जलकर मौत, पत्नी-सास पर गंभीर आरोप | Image: Pixabay

Delhi Jahangirpuri Crime News: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से हैरान और परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक युवक की जलने से मौत हो जाती है, मामले में पूछताछ की जाती है तो युवक के परिजन गंभीर आरोप लगाते हुए बताते हैं कि युवक की पत्नी और सास ने ही जिंदा जलाकर मारा है।

ये घटना इतना भयानक थी कि इलाके में लगे CCTV जब खंगाले गए तो कैमरे में पूरा दृश्य कैद हो रखा था, जिसमें पहले युवक चौथी मंजिल पर आग की लपटों में घिरा नजर आता है और फिर उसके जलते हुए अवशेष गली तक बिखरे होते हैं। ये मंजर देख किसी की भी रूह कांप उठे। लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश भी की लेकिन तब तक युवक बुरी तरह से झुलस चुका था, जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मरने से पहले युवक ने पुलिस को दिया बयान 

दम तोड़ने से ठीक पहले युवक ने पुलिस को अपना आखिरी बयान भी दिया। इसमें उसने अपनी पत्नी और सास पर गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस के पास ये बयान काफी महत्वपूर्ण सबूत है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी इसके जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर सभी सबूत जुटाए गए।

पुलिस ने तुरंत मां और बेटी को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है। हत्या के पीछे क्या वजह थी, इसकी तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। अभी तक दोनों आरोपियों से मिले बयान और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

Advertisement

पत्नी और सास ने भी दिया बयान 

अन्य मिली जानकारी के मुताबिक, पत्नी और सास ने पुलिस को बयान में बताया है कि शख्स से शादी के बाद से अनबन थी और यह रात में आया और जब ससुराल पक्ष में गेट नहीं खोला। यह अपने साथ फिनाइल और तेल लेकर आया था, पहले फिनाइल पी ली और उसके बाद खुद पर तेल डालकर आग लगा ली।

बताया जा रहा है कि युवक उत्तम नगर से अपनी पत्नी को लेने के लिए जहांगीरपुरी आया था, तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी और सास ने युवक पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। अब यह जांच का विषय है कि युवक ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी की है या इसे जलाया गया है फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Heat Alert: दिल्ली में आज 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, IMD का रेड अलर्ट

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड