Heat Alert: दिल्ली में आज 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, IMD का रेड अलर्ट जारी; भीषण लू के बीच इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

दिल्ली में 19 मई को 45 डिग्री तक तापमान जाने का अनुमान जताया जा रहा है। IMD ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर भारत के बांदा में कल 47.6 डिग्री पारा पहुंच गया। वहीं, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी है। पढ़ें ताजा अपडेट

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heat Wave Alert
Heat Wave Alert | Image: X

IMD Heat Alert: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 मई 2026 के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान आज 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन आसमान साफ रहेगा और तेज गर्म हवाएं चलेंगी।

दिन-रात गर्मी से नहीं मिलेगी राहत 

IMD के मुताबिक 19 और 20 मई को दिल्ली में लू चलने की संभावना है। दिन में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं। दोपहर के समय बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाएगा। रात में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।

देश के कई राज्यों में चेतावनी 

IMD ने अगले 2-3 घंटों में ओडिशा, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मध्यम से तेज आंधी-तूफान, 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के बांदा में 47 डिग्री तक पहुंचा पारा

उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तरी पेनिनसुलर भारत में अधिकतम तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। सबसे ज्यादा तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 47.6°C पहुंच गया। ताजा अपडेट के मुताबिक हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ समेत कई इलाकों में तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री ज्यादा रहा। जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर यह बढ़ोतरी 5.1 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज की गई। 

Advertisement

डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए। हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। ज्यादा पानी पिएं, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और दोपहर में अनावश्यक बाहर न निकलें। दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में है। AQI 117 के आसपास दर्ज किया गया है। गर्मी और खराब हवा दोनों मिलकर सेहत पर असर डाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में टला बड़ा रेल हादसा, उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे हुए बेपटरी

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड