Delhi: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद इलाके में सनसनी, सेक्सुअल असॉल्ट के बाद चार्जर से गला घोंटा; शक के घेरे में नौकर

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक घर में IRS के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी का शव मिला है। पुलिस को शक है कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Horror: Girl Brutally Murdered In Alleged Sexual Assault
दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या | Image: Shutterstock

Delhi: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद इलाके में सनसनी, सेक्सुअल असॉल्ट के बाद चार्जर से गला घोंटा; शक के घेरे में नौकरदेश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी में एक IRS अधिकारी की बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शुरुआती जांच में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर कर बेरहमी से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में  IRS अधिकारी की बेटी की हत्या से हड़कंप मच गया है। युवती की उम्र 21 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने शुरुआती जांच में आशंका जताई है कि सेक्सुअल असॉल्ट के बाद की लड़की की हत्या कर दी गई। घर के पुराने नौकर पर हत्या का शक है। हत्या मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर की गई है। 

IRS अधिकारी की बेटी की हत्या से हड़कंप

दिल्ली पुलिस मौक-ए-वारदात पर पहुंच गई है। पुलिस को उस घरेलू नौकर पर शक है, जिसे हाल ही में काम से निकाल दिया गया था। पुलिस को आशंका है कि नौकर ने बदले की भावना से यह जघन्य वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस को शक है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसका गला घोंटने के लिए मोबाइल फोन के चार्जिंग वायर का इस्तेमाल किया गया।

घर के नौकर पर पुलिस को शक

अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। युवती का शव दिल्‍ली के पॉश कैलाश हिल्‍स में उसके घर से ही बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम 22 अप्रैल की सुबह को दिया गया है,जब युवती के माता-पिता मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  'मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो...', वड़ा पाव गर्ल को हुआ गलती का पछतावा

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड