'मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो बनाई, मुझे अंदाजा नहीं था कि...', अब वड़ा पाव गर्ल को हुआ अपनी गलती का पछतावा, Video
Vada Pav Girl Apology Video: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो बनाने के बाद अंदाजा नहीं था कि उनके धर्म को ठेंस पहुंच सकती है। अब उन्हें उस गलती का पछतावा हो रहा है, जिसके चलते उन्होंने माफी भी मांगी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Vada Pav Girl Apology Video: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से पहचान बना चुकी चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके नए वीडियो ने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में चंद्रिका अपने हालिया कंटेंट को लेकर माफी मांगती नजर आ रही हैं, जिसके बाद यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा विवाद।
चंद्रिका ने शेयर किया माफी वाला वीडियो
चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने हाल ही में बनाए गए कुछ वीडियोज को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक मुस्लिम लड़के के साथ कुछ वीडियो बनाए थे, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। चंद्रिका ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं, लेकिन उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था कि किसी की भावनाएं आहत हों।
गलती पर जताया अफसोस
वीडियो में चंद्रिका ने आगे कहा कि अगर उनसे अनजाने में कोई गलती हुई है तो वह इसके लिए माफी मांगती हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह अपनी संस्कृति का सम्मान करती हैं और भविष्य में ऐसे किसी भी कंटेंट से दूरी बनाए रखेंगी, जिससे विवाद खड़ा हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे से वह किसी मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो बनाती नजर नहीं आएंगी।
सोशल मीडिया लोगों ने इस तरह से किया रिएक्ट
चंद्रिका के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। कुछ लोग उनके इस कदम को सही मान रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट और नया ड्रामा बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह पूरा मामला सिर्फ व्यूज और लाइमलाइट पाने के लिए किया गया है।
Advertisement
पहले भी विवादों में रह चुकी हैं चंद्रिका
गौरतलब है कि चंद्रिका दीक्षित पहले भी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। उनके पति के साथ विवाद और सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो पहले भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। हाल ही में एक शख्स के साथ उनके वीडियोज वायरल हुए थे, जिसके बाद अब यह नया मोड़ सामने आया है। हालांकि इस पूरे मामले की असली वजह क्या है, यह अब भी साफ नहीं हो पाया है।