अपडेटेड 9 June 2025 at 00:13 IST

सावधान! दिल्ली में आज चलेगी धूल भरी आंधी, रात में झुलसाएगी गर्मी, 44 डिग्री पार करेगा पारा; IMD ने जताया अनुमान

Weather Update : मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गर्म रात होने की संभावना जताई है। IMD ने राजधानी में अभी बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं जताई है।

Follow : Google News Icon  
Delhi IMD weather Update Dust Storms aaj ka Mausam
दिल्ली में आज चलेगी धूल भरी आंधी, IMD ने जताया अनुमान | Image: ANI

Delhi Weather Alert : दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच सोमवार को धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, लेकिन आसमान साफ रहने का अनुमान है। IMD ने राजधानी में अभी बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं जताई है, लेकिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। 11 से 14 जून के दौरान उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 13 और 14 जून को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 14 जून को पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ-साथ गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गर्म रात होने की संभावना जताई है।

40KM/H की रफ्तार से चलेगी आंधी

12 से 14 जून से बीच उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 8 से 11 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान, 8 से 10 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 30-40 किमी प्रति घंटा होने की संभावना है।

उत्तर-पूर्व भारत

IMD ने अगले 7 दिनों के लिए पूर्वोतर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है। 11-14 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश हो सकती है। 10 से 13 जून के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 8 से 12 जून के दौरान त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 50 लड़कियों को फंसाने का था टारगेट, हिंदू युवतियों को निशाना बनाता था ऑटो चालक इमरान, प्रेमजाल में फंसाकर करता था ब्लैकमेल

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 9 June 2025 at 00:13 IST