दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर 5 करोड़ का गांजा बरामद, वैक्यूम पैकेट में छिपाकर ले जा रहे थे 2 विदेशी; गिरफ्तार

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। 2 विदेशी नागरिक वैक्यूम पैकेट में 5.38 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। इस तरह से पकड़े गए। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IGI एयरपोर्ट पर करोड़ों की ड्रग्स बरामद
IGI एयरपोर्ट पर करोड़ों की ड्रग्स बरामद | Image: Republic

Delhi drug smuggling: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशे की तस्करी के बेहद शातिर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने मलेशिया से आए 2 यात्रियों के पास से करोड़ों रुपये मूल्य का 'हाइड्रोपोनिक गांजा' (वीड) बरामद किया है। तस्करी के लिए आरोपियों ने घरेलू उपकरण 'गीजर' का सहारा लिया था, ताकि सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकी जा सके।

कस्टम विभाग के मुताबिक, कुआलालंपुर से फ्लाइट नंबर D7-182 के जरिए 7 जून को दो यात्री दिल्ली पहुंचे थे। खुफिया जानकारी और संदिग्ध व्यवहार के आधार पर अधिकारियों ने इन्हें ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोक लिया। तलाशी के दौरान उनके पास दो बिल्कुल नए गीजर मिले।

गीजरों के अंदर वैक्यूम सील थे पैकेट

जब अधिकारियों ने इन गीजरों का एक्स-रे स्कैन कराया, तो अंदर कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। गहराई से जांच करने पर गीजर के भीतर एक छिपाव तंत्र (Concealment mechanism) मिला। गीजर को काटकर देखने पर उसके अंदर से 145 वैक्यूम-सील पैकेट बरामद हुए।

हरे रंग का मादक पदार्थ भरा हुआ था

बरामद किए गए पैकेटों में हरे रंग का मादक पदार्थ भरा था। जांच में इसकी पुष्टि 'हाइड्रोपोनिक वीड' के रूप में हुई। अधिकारियों ने बताया कि बरामद ड्रग्स का कुल वजन 15.38 किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी कीमत करीब 5.38 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Advertisement

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

कस्टम विभाग ने बरामद ड्रग्स को नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के बाकी सदस्यों का पता लगाया जा सके। यह कार्रवाई IGI एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों की मुस्तैदी और उनकी तकनीकी जांच क्षमता का प्रमाण है, जिसने देश में नशे की खेप पहुंचने से पहले ही उसे रोक लिया।

यह भी पढ़ें: फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में ढही इमारतें; सुनामी का अलर्ट; 5 की मौत

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड