Delhi: 2019 के बाद सबसे गर्म जनवरी दर्ज, IMD ने दी जानकारी

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही यह 2019 के बाद से जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IMD Nov
Delhi: 2019 के बाद सबसे गर्म जनवरी दर्ज, IMD ने दी जानकारी | Image: PTI/Representative

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही यह 2019 के बाद से जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा। इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो दीर्घावधि औसत (एलपीए) 20.1 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री अधिक था, जिससे 2019 के बाद से दिल्ली की सबसे गर्म जनवरी दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़े

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। महीने का औसत न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एलपीए 7.5 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री अधिक है और 2017 के बाद से सबसे अधिक है। 2017 में यह 8.7 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विज्ञानियों ने जनवरी माह के सामान्य से अधिक गर्म होने का कारण मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति को बताया, जो आमतौर पर बारिश लाता है और तापमान को कम करता है।

ये भी पढ़ें - Paneer: पनीर किसे नहीं खाना चाहिए? ये लोग हो जाएं सतर्क

Advertisement
Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड