Delhi: ओल्ड राजेंद्र नगर में तेज रफ्तार कार का कहर, 6 को मारी टक्कर; 5 UPSE के छात्र हुए घायल

Delhi Accident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को टक्कर मार दी जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Car Accident
Car Accident | Image: x

Delhi Accident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को टक्कर मार दी जिसमें पांच लोग घायल हो गए। 

ओल्ड राजेंद्र नगर में एक गाड़ी ने कई लोगों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने चार से पांच छात्रों को टक्कर मारी है। इसके बाद तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में एक राहगीर को भी ले लिया।

गाड़ी को कंट्रोल करने में असफल रहा ड्राइवर

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे 6 लोगों को टक्कर मारी। इस हादसे में सभी घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इन घायलों में पांच UPSE के छात्र और एक राहगीर शामिल है। बताया गया है कि पांच लोग खतरे से बाहर है, जबकि एक को ज्यादा चोटें आई हैं। 

IANS के मुताबिक, ओल्ड राजेंद्र नगर के बड़ा बाजार रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने छह पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। घायलों में पांच यूपीएससी के उम्मीदवार हैं और एक पर्यटक है। सभी की हालत स्थिर है। पांच को जल्द ही छुट्टी मिलने की संभावना है, जबकि एक को आगे के उपचार की आवश्यकता हो सकती है।

Advertisement

पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार

इस हादसे के बाद गुस्साए छात्रों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, छात्रों ने गाड़ी चालक के साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम 6 बजे की है। जिन 6 लोगों को गाड़ी ने टक्कर मारी उसमें से पांच UPSE के छात्र हैं। गाड़ी पर अपना कंट्रोल खोने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कार चालक की पहचान 45 वर्षीय प्रेम कुमार के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि चालक नशे में था। गाड़ी चालक का मेडिकल कराया जा गया है। फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ब्रोंकोस्कोपी की जा रही...', सिंगापुर हादसे में घायल बेटे मार्क की अब कैसी है तबीयत? पवन कल्याण ने दिया हेल्थ अपडेट

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड