Delhi Heat Wave: बच कर रहिए...भीषण लू के थपेड़ों से अभी नहीं मिलेगी निजात, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जानें दिल्ली में कब बरसेगा मेघा

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heat Weave in UP
यूपी में भीषण गर्मी | Image: ANI/Representative

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है। चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। पूरा उत्तर भारत हिटवेव की चपेट में है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने अनुमान के मुताबिक दिल्लीवालों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। इस दौरान तापमान भी 40 डिग्री के ऊपर ही रहेगा।


दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों जल रहा है। लोगों भीषण गर्मी और हिटवेव से परेशान हैं और बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली के तापमान की अगर बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी में इन दिनों तापमान 40 डिग्री के पार चला जा रहा है।सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच गया था। दिन तो दिन रात को भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है वो टेंशन को बढ़ाने वाली है।

IMD ने दिल्ली के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट 

राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2-3 दिनों तक हीटवेव जारी रहने का अनुमान है। उसके बाद बारिश की गतिविधि के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। इस बीच तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहने का अनुमान है। दिल्ली में गुरुवार तक तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

कब होगी दिल्ली में बारिश

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से सर्तक रहने की अपील की है। लू चलने के दौरान बुजुर्गों, छोटे बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी की सलाह दी है। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। हालांकि, राहत कि बात ये है कि 12 जून के बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश की उम्मीद है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार 24-25 जून को मॉनसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। अमूमन 27 जून तक मानसून का आगमन दिल्ली में होता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: हाइवे पर जितनी चलेगी कार, उतना कटेगा टोल, जल्द लागू हो सकती है नई पॉलिसी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड