दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने की 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' की घोषणा, महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को मिलेगी फ्री बस सेवा

Pink Saheli Smart Card: यहां बता दें कि दिल्ली में डीटीसी बसों में महिलाओं की यात्राएं काफी पहले से ही फ्री है। डीटीसी की बसों में महिलाएं एक जगह से दूसरी जगह की जब भी यात्राएं करती हैं तो इन्हें कोई भी किराया नहीं देना होता है। हालांकि, यात्रा के द्वारा बस कंडक्टर इन्हें एक पिंक पर्ची देता है। इसे लेना जरूरी होता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pink Saheli Smart Card
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने की 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' की घोषणा | Image: Rekha Gupta/X

Pink Saheli Smart Card: देश की राजधानी दिल्ली की डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की सुविधा है। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने इस फ्री सेवा के लिए एक विशेष 'Pink Saheli Smart Card' लॉन्च करने की घोषणा की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि वह 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' लॉन्च करेगी, जो दिल्ली परिवहन निगम (DTC) और क्लस्टर बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस नई योजना के तहत, 12 वर्ष से अधिक आयु की बेटियां, बहनें और माताएं अब राजधानी भर में मुफ्त यात्रा का आनंद ले सकेंगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट पर यह घोषणा की।

महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ की शुरुआत - रेखा गुप्ता 

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ की शुरुआत की है।
अब 12 वर्ष से अधिक आयु की बेटियां, बहनें और माताएं डीटीसी और क्लस्टर बसों में निःशुल्क और सहज यात्रा कर सकेंगी।
यह पहल दिल्ली में महिलाओं के लिए यात्रा को आसान बनाने, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने और नारी शक्ति को अधिक सुविधाएं और सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

Advertisement

अभी तक मिलती रही है पिंक पर्ची

यहां बता दें कि दिल्ली में डीटीसी बसों में महिलाओं की यात्राएं काफी पहले से ही फ्री है। डीटीसी की बसों में महिलाएं एक जगह से दूसरी जगह की जब भी यात्राएं करती हैं तो इन्हें कोई भी किराया नहीं देना होता है। हालांकि, यात्रा के द्वारा बस कंडक्टर इन्हें एक पिंक पर्ची देता है। इसे लेना जरूरी होता है। अगर कोई महिला यात्री इस पर्ची के बिना यात्रा करती हुई पकड़ी जाती हैं तो उन्हें जुर्माना देना होता है।

हालांकि, अब दिल्ली की सरकार इस पिंक पर्ची की जगह अब 'Pink Saheli Smart Card' की तैयारी कर दी है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - मोहब्बत की अनोखी मिसाल! पत्नी को गिफ्ट दिलाने बोरे में सिक्के लेकर पहुंचा पानवाला; बिना गिने सुनार ने दे दिया सोने की चेन

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड