Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में घुला 'जहर' तो दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इस क्लास तक सभी स्कूल की Offline classes बंद

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है, जो लोगों के स्वास्थ्य, खासकर बच्चों के लिए, बेहद हानिकारक है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi pollution
Delhi pollution | Image: ANI

Delhi Pollution:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में है। हवा की गुणवत्ता (AQI) लगातार 'बेहद खराब' और 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है, जिसने पूरे शहर को एक गैस चैंबर में तब्दील कर दिया है। इस जहरीली हवा का सबसे बुरा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसी खतरे को देखते हुए, दिल्ली सरकार ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

इस क्लास तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं

दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने तुरंत प्रभाव से नर्सरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के सभी छात्रों के लिए फिजिकल कक्षाओं को अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश दिया है। यह फैसला दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस संबंध में स्पष्ट किया कि बच्चों का स्वास्थ्य और कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह एक निवारक और आवश्यक कदम है, क्योंकि छोटे बच्चे वायु प्रदूषण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं और खतरनाक हवा में उनका बाहर निकलना उनके फेफड़ों और समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

प्रदूषण का खतरनाक स्तर: क्यों लेना पड़ा यह फैसला?

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। हाल ही में, केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग (CAQM) द्वारा ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण को भी लागू किया गया है, जिसका मतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति 'गंभीर' हो चुकी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Mulank: अक्षय खन्ना का क्या है मूलांक? इस जन्म तिथि वाले लोग को लेट ही सही लेकिन जरूर मिलती है अपार सफलता, ये है खासियत

GRAP-4 के तहत कुछ अन्य सख्त पाबंदियां भी लागू 

सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारियों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' का आदेश है। 
दिल्ली और एनसीआर में गैर-जरूरी ट्रकों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। 
निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

Advertisement

400 के पार पहुंचा AQI

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शनिवार को इसद साल की अब तक की सबसे खराब AQI दर्ज की गई है। जृो 11 नवंबर को दर्ज किए गए पिछले स्तर 428 को भी पार कर गई। आपको बता दें, वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने अनुमान जताया है कि रविवार को भी एक्यूआई ‘गंभीर' श्रेणी में रहेगा। 

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड