दिल्ली सरकार ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे 52 ट्रक राहत सामग्री और 5 करोड़ रुपये की सहायता, PM मोदी भी करने जाएंगे दौरा

दिल्ली सरकार ने पंजाब के लिए राहत सामग्री से भरे 52 ट्रक रवाना किए हैं और 5 करोड़ रुपये की सहयोग राशि भी दी है। जानें प्रधानमंत्री कब पंजाब जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi BJP Sends Relief to Punjab Flood Victims
पंजाब की मदद के लिए दिल्ली सरकार आगे आई, भेजी मदद | Image: x

Delhi BJP Sends Relief to Punjab: दिल्ली सरकार ने पंजाब के लिए राहत सामग्री से भरे 52 ट्रक रवाना किए हैं। साथ ही, पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दिल्ली सरकार द्वारा 5 करोड़ रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई है। यह कदम दिल्ली सरकार की ओर से पंजाब के लोगों के प्रति एकजुटता और समर्थन का प्रतीक है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि, पंजाब की पीड़ा, दिल्ली की पीड़ा है। संकट की इस घड़ी में हम सब एक परिवार की तरह खड़े हैं। आगे भी दिल्ली सरकार हर संभव सहयोग करती रहेगी, ताकि प्रभावित परिवारों को संबल और सहारा मिल सके।

दिल्ली सरकार ने भेजी राहत सामग्री और आर्थिक सहायता

दिल्ली सरकार द्वारा भेजी गई राहत सामग्री में प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। इसके अलावा, 5 करोड़ रुपये की सहयोग राशि पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की गई है, जिससे राज्य सरकार को राहत कार्यों में मदद मिलेगी। दिल्ली की भाजपा सरकार ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्य तेज कर दिए हैं।

9 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे पंजाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। दिल्ली-NCR में भी बाढ़ ने कई समस्याएं खड़ी की हैं, लेकिन पंजाब की स्थिति अत्यंत गंभीर है। देशभर से लोग और संगठन पंजाब की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। दिल्ली सरकार ने शनिवार को पंजाब के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की थी, जो पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की गई। इस राशि से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्यों को गति दी जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इस संकट की घड़ी में पंजाब के साथ खड़ी है।

मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंजाब में बाढ़ ने कई शहरों को जलमग्न कर दिया है। मौसम विभाग के अलर्ट सटीक साबित हो रहे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन जिलों का हवाई सर्वेक्षण कर सकते हैं, जहां रावी नदी के जलस्तर ने भारी नुकसान पहुंचाया है। राज्य के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने पुष्टि की कि पीएम दोपहर बाद इन क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: चंद्रग्रहण में बस इन तीन खास लोगों को मिलती है भरपेट खाने की छूट

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड