Lunar Eclipse 2025 pregnant woman kids old age people can eat during chandra grahan

Lunar Eclipse 2025: खाना-पीना-सोना सब मना, चंद्रग्रहण में बस इन तीन खास लोगों को मिलती है भरपेट खाने की छूट

7 सितंबर 2025 यानी कि आज भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण का समय रात 09 बजकर 58 मिनट से लेकर रात 01.26 मिनट (3 घंटे 28 मिनट) बताया जा रहा है। धार्मिक मान्‍यताओं के मुताबिक चंद्र ग्रहण के दौरान खाना, पीना, पूजा करना और सोना मना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह नियम कुछ लोगों पर समान रूप से लागू नहीं होते हैं। कुछ लोगों को चंद्र ग्रहण में विशेष छूट मिलती है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
जी हां चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से छूट दी जाती है। ऐसे लोगों को दिन भर खाने-पीने की छूट होती है। इसका मतलब है कि उन्हें भूखे रहने की जरूरत नहीं होती। Image: Pixabay
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। चंद्र ग्रहण के दौरान इन सभी को स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सामान्य दिनों की तरह ही आहार ग्रहण करना चाहिए। Image: Pixabay
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और बुजुर्ग शारीरिक रूप से अधिक संवेदनशील होते हैं। ग्रहण के समय उपवास या खान-पान से परहेज उनके शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इसलिए उन्हें खाने-पीने की छूट दी जाती है।

Image: Pixabay
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान कर लेना चाहिए। पुराने वस्त्रों को बदलकर दूसरे वस्त्र धारण करें। Image: Pixabay
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान बहुत ज्यादा नुकीली चीजें जैसे सुई, धारदार चाकू, कैंची, आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही अपनी आंखों से चंद्रग्रहण के समय चांद को ना देखें। Image: Pixabay
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
आपको बता दें कि 2025 का अंतिम चंद्रग्रहण भारत देश के अलावा आस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका, एशिया, पश्चिमी प्रशान्त महासागर, यूरोप व पूर्वी अटलांटिका महासागर में दिखाई देगा। Image: Pixabay
Published By :
Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड