दिल्ली में ईद-उल-जुहा समेत इन 5 दिन नहीं मिलेगी शराब, रेखा गुप्ता सरकार ने ये 5 दिन घोषित किए ड्राई-डे

दिल्ली सरकार ने अप्रैल-जून की तिमाही के लिए 5 दिनों को ड्राई-डे घोषित किया है। इसमें रामनवमी और ईद-उल-जुहा समेत 5 महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार शामिल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi government announces five dry days in April-June quarter
दिल्ली में इन 5 दिन नहीं मिलेगी शराब | Image: Pixabay

Delhi Dry Day : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने अप्रैल से जून की तिमाही में  5 दिनों को ड्राई-डे घोषित किया है। रामनवमी और गुड फ्राइडे समेत महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों पर शराब की दुकानों को बंद रखा जाएगा। भारत में ड्राई डे उन खास दिनों को कहा जाता है जब शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाती है। इसका मुख्य मकसद सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना और शराब के नशे में से जुड़ी दुर्घटनाओं को रोकना है।

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग द्वारा जारी एक हालिया आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शराब की दुकानें रामनवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा और ईद-उल-जुहा को बंद रहेंगी। आबकारी आयुक्त सनी सिंह ने जारी आदेश में कहा कि शराब लाइसेंसधारियों के लिए ड्राई-डे दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के अनुसार घोषित किए गए हैं।

  • राम नवमी - 6 अप्रैल, 2025
  • महावीर जयंती - 10 अप्रैल, 2025
  • गुड फ्राइडे - 18 अप्रैल, 2025
  • बुद्ध पूर्णिमा - 12 मई, 2025
  • ईद-उल-जुहा - 6 जून 2025

क्या है ड्राई डे?

ड्राई डे पर पूरे प्रदेश में शराब की दुकाने बंद रहती हैं। महापुरुषों की जयंती और राष्ट्रीय पर्वों का सम्मान बनाए रखना इसका मकसद है। अलग-अलग राज्यों में ड्राई डे के नियम अलग-अलग हो सकते हैं, और कुछ राज्यों में पूर्ण शराबबंदी भी लागू है। भारत में राष्ट्रीय स्तर पर ड्राई डे घोषित किया जाता है। इस लिस्ट में गणतंत्र दिवस, दीवाली और ईद समेत कई दिन आते हैं।

  • गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)
  • स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)
  • गांधी जयंती (2 अक्टूबर) 
  • होली
  • दीवाली
  • ईद

और चुनाव के दौरान भी कई राज्यों में शराब की बिक्री बंद रहती है। हालांकि, निजी तौर पर शराब का सेवन आमतौर पर प्रतिबंधित नहीं होता।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Eid Ul Fitr : DM ऑफिस की चौखट पर महिला ने पढ़ी नमाज, 'कट्टर' पैगाम देकर खंभे पर टेका माथा, अब ढूंढ रही पुलिस

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड