दिल्लीवाले जल्द ले सकेंगे क्रूज की सवारी का आनंद, यमुना नदी पर चलाने की तैयारी; रूट भी तय... क्या है सरकार का पूरा प्लान?

सरकार सोनिया विहार और जगतपुर के बीच नदी में ‘क्रूज’ सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए टेंडर भी जारी किए गए है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Goverment planning cruise service in Yamuna
Goverment planning cruise service in Yamuna | Image: PTI (Representative)

Cruise service in Yamuna: दिल्ली में सरकार बदलने के बाद अब यमुना नदी की सूरत बदलने के भी बड़े-बड़े वादे किए गए हैं। 27 सालों बाद दिल्ली की सत्ता में लौटीं BJP ने दिल्लीवालों को झाग वाली यमुना से छुटकारा दिलाने और नदी की सफाई कराने की बात कही है। इस बीच BJP अब टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यमुना में क्रूज (छोटे जहाज) सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है।

दिल्ली चुनाव के बीच प्रदूषित यमुना का मुद्दा सुर्खियों में छाया रहा। BJP और कांग्रेस दोनों ही इस मुद्दे को लेकर पिछली AAP सरकार पर हमलावर दिखीं। अब इन चुनावों में दिल्ली की सत्ता में बड़ा उलटफेर हुआ और BJP की सरकार की सत्ता में वापसी हुई। चुनाव के दौरान BJP ने यमुना की सफाई को लेकर बड़ा वादा किया था।

इस रूट पर क्रूज चलाने की बन रही योजना

यमुना नदी की सफाई के साथ-साथ अब BJP सरकार यहां टूरिज्म को बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही है। सरकार का प्लान जल्द ही यमुना पर क्रूज सर्विस शुरू करने का है। PTI के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि सोनिया विहार और जगतपुर के बीच नदी में ‘क्रूज’ सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत वजीराबाद बैराज (सोनिया विहार) से जगतपुर (शनि मंदिर) तक यमुना के छह किलोमीटर हिस्से को पर्यटकों के लिए ‘क्रूज’ संचालन के मकसद से विकसित किया जाएगा।

Advertisement

DTTDC ने जारी किए टेंडर

इतना ही नहीं, दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (DTTDC) ने इसके लिए चिन्हित नदी क्षेत्र पर सौर या विद्युत बैटरी चालित दो ‘क्रूज’ के संचालन के लिए उपयुक्त ‘ऑपरेटर’ की नियुक्ति के लिए शुक्रवार (28 फरवरी) को RFQ जारी किया है।

बताया जा रहा है कि जो योजना बनी है उसके अनुसार, शुरुआत में दो क्रूज चलाए जाएंगे। इनमें 20 से 30 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। ये पूरी तरह से वातानुकूलित होंगे। साथ ही अन्य सुविधाओं से भी लैस होंगे। वहीं, प्रस्ताव के अनुसार इस प्रोजेक्ट में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI), दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA ), दिल्ली जल बोर्ड (DJB ), DTTC और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के बीच सहयोग से पूरा किया जाएगा।

Advertisement

क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं? 

प्रोजेक्ट के लिए जिस ऑपरेटर को सेलेक्ट किया जाएगा, वह शुरुआत में 2 इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड क्रूज प्रदान करेगा। क्रूज 5 से 7 नॉटिकल माइल (10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड) की स्पीड से चलेंगे और इसमें 20 से 30 लोगों की बैठने की क्षमता होगी। साथ ही क्रूज पर इनबोर्ड बायो-टॉयलेट, अनाउंसमेंट सिस्टम और लाइफ जैकेट की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: विधानसभा में 5 रुपये वाला पेन दिखाकर केजरीवाल पर क्यों बरसे प्रवेश वर्मा? कहा- शर्ट के बटन टेढ़े-मेढ़े लगाने वाले ने…

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड