Delhi: फिर गहराया बाढ़ का संकट, रौद्र रूप में यमुना; कई इलाके जलमग्न, सरकार ने जारी किया अलर्ट

हथनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण यमुना ऊफान पर है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर तक पहुंच गया है। बाढ़ का खतरा शहर में लगातार बढ़ता जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Flood Alert
Delhi Flood Alert | Image: ANI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ का संकट (Delhi Flood Alert) गहरा दिया है। यमुना बाजार इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जहां सोमवार देर शाम नदी का पानी कॉलोनियों में घुस गया। हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी की वजह से बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। इस बीच दिल्ली सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है और यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को राहत कैंप में जाने की सलाह दी गई है।


हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से हर घंटे लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसने दिल्ली में बाढ़ का खतरा और बढ़ा दिया है। सोमवार रात तक 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका था। कुछ ही घंटों में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि घरों में यमुना का पानी भर गया, जिससे लोग अपने घर छोड़कर छतों पर शरण लेने को मजबूर हो गए। यमुना बाजार में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। लोगों अपने घरों के छोड़कर जाने को मजबूर हो गए हैं।

यमुना के जलस्तर 205.68 मीटर तक पहुंचा

यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 205.68 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। अनुमान है कि शाम 5 बजे तक जलस्तर 206.50 मीटर तक पहुंच सकता है। यमुना अपने रौद्र रूप में पहुंच चुकी है। लोहा पुल के करीब तक यमुना का पानी पहुंच चुका है। निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है।

पुराना रेलवे पुल को किया गया बंद

यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद दिल्ली सरकार ने पुराने रेलवे पुल (Old Railway Bridge) पर यातायात और आम जनता की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह कदम बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए उठाया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और सतर्क रहने की अपील की जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।

Advertisement

दिल्ली में बाढ़ का खतरा 

दिल्ली-NCR में लगातार बारिश का दौर भी जारी है। सोमवार दिन से जो बारिश का सिलसिला शुरू हुआ और पूरी रात जारी रहा है। मॉनसून की भारी बारिश के और हथनीकुंड बैराज से लागातार पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना ऊफान पर है। बाढ़ का खतरा धीरे-धीरे शहर की ओर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह-सुबह ही नदी का पानी यहां की रिहायशी गलियों तक घुस गया है।  

यमुना बाजार में घरों में घुसा पानी

यमुना बाजार इलाके में बाढ़ जैसी स्तिथि उत्पन्न हो गई है। लोग अपने घरों का सामान बाहर सुरक्षित जगह पर ले जा रहे है।वहीं, पूरे इलाके में ऐलान किया जा रहा है कि यमुना इलाके का जलस्तर शाम तक और बढ़ सकता है ऐसे में लोगो से अपील कि जा रही है कि वो राहत शिविर कैम्प या सुरक्षित जगहों पर जाएष। बाकायदा इमरजेंसी नंबर भी जारी किया गया हैष। बता दें कि इससे पहले साल 2023 में भी यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया था और तब भी कई इलाकों में घरों तक 8-8 फुट पानी भर गया था। बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोगों की चिंता बढ़ गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar: चुनाव से पहले बिहार की महिलाओं को PM Modi आज देंगे बड़ा तोहफा

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड