BREAKING: दिल्ली की बवाना फैक्ट्री में आग के बाद धमाके से गिरी इमारत, मची अफरा-तफरी; मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद

DSIDC बवाना के सेक्टर 2 में स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई है। दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Fire
दिल्ली की बवाना फैक्ट्री में आग के बाद धमाके से गिरी इमारत | Image: ANI

दिल्ली के बवाना इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। यह एक फैक्ट्री में आग के बाद विस्फोट से इमारत गिर गई। फैक्ट्री में आग ने भीषण रूप ले लिया।मौके पर 17 दमकल गाड़ियां मौजूद है। आग पर काबू पाना का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में अफरा-तफरा का माहौल है।

फैक्ट्री में आग लगने के बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे इमारत का एक हिस्सा ढह गया। आग इतनी भीषण थी कि पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को मिलते ही मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। 

फैक्ट्री में भीषण आग से विस्फोट

DSIDC बवाना के सेक्टर 2 में स्थित एक फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

आग की लपटे काफी दूर से नजर आ रही थी। आसमान में काले धुंए का गुब्बार नजर आ रह है। आस-पास के इलाकों को खाली करा लिया गया है। मौके पर 17 दमकल की गाड़ियां मौजूद है। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: IMD Rain Alert: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड