IMD Rain Alert: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मुंबई में येलो अलर्ट; जानें मौसम का ताजा अपडेट

देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि आज यानी 24 मई से मौसम करवट ले सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi rain
बारिश की संभावना | Image: ANI

IMD Rain Alert: देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि आज यानी 24 मई से मौसम करवट ले सकता है। खासकर उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और बिहार में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ मौसम सुहाना होने की संभावना है।

उत्तर भारत में राहत की बारिश, महाराष्ट्र-केरल में अलर्ट जारी

देश के कई हिस्सों में गर्मी से राहत देने वाला मौसम दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो-तीन दिनों में केरल में दस्तक दे सकता है, जिससे देश के बाकी हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं अरब सागर में बना वेल मार्क्ड लो प्रेशर सिस्टम अगले 24 घंटों में डिप्रेशन में बदल सकता है, जिससे पश्चिमी तटों पर मूसलाधार बारिश का खतरा बढ़ गया है।

मुंबई में अगले 5 दिनों तक येलो अलर्ट 

महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में 24 मई को रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मुंबई में अगले 5 दिनों तक येलो अलर्ट रहेगा। रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट है और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। केरल में भी लगातार बारिश हो रही है। यहां त्रिशूर, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जैसे जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने कन्नूर और कासरगोड में 24 से 26 मई तक रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी 

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में शनिवार से अगले कई दिनों तक को तूफान और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। यहां मौसम विभाग ने कई जिलों में लू चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : Myanmar Earthquake: भूकंप से तबाह म्यांमार में फिर लगे झटके

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड