Delhi: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन... द्वारका में रातभर चली गोलियां, पुलिस के हत्थे चढ़े मर्डर के दो खूंखार अपराधी

राजधानी दिल्ली में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। हत्या के आरोपियों को धर दबोचने के लिए स्पेशल स्टाफ और AATS की टीम ने रातभर ऑपरेशन चलाया, जिसमें उन्हें सफलता हाथ लगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Double Encounter Delhi
Double Encounter Delhi | Image: x

Double Encounter Delhi: राजधानी दिल्ली के द्वारका में पुलिस ने जबरदस्त  कार्रवाई की है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो हाफ एनकाउंटर किए हैं। पुलिस की गोलीबारी में दो खूंखार हत्यारे जख्मी हुए हैं। इन कातिलों को दबोचने के लिए स्पेशल स्टाफ और AATS की टीम ने यह ऑपरेशन चलाया।

द्वारका की स्पेशल स्टाफ टीम ने पहला एनकाउंटर किया, जिसमें एक वॉन्टेड अपराधी रोहित उर्फ ​​'नोदा' को गिरफ्तार किया गया। रोहित उर्फ 'नोदा' 29 मार्च को द्वारका जिले में हुई एक हत्या और हत्या की कोशिश के सिलसिले में वॉन्टेड था। ऑपरेशन के दौरान अपराधी के पैर में गोली लग गई। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर द्वारका जिले में एक धारदार हथियार का इस्तेमाल करके खतरनाक वारदात को अंजाम दिया था।

दूसरा हाफ एनकाउंटर कहां?

वहीं दूसरा एनकाउंटर द्वारका जिले की AATS (एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने ओल्ड नजफगढ़ ड्रेन रोड (काकरोला रोड) पर किया, जिसमें प्रेम उर्फ ​​'हिमांशु' नाम के एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गई।

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि यह अपराधी नजफगढ़ से आ रहा है। उसे देखते ही पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और सरेंडर करने को कहा। लेकिन, आरोपी अपराधी ने पुलिस पर ही सीधी फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 मार्च को एक हत्या की थी।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, पहली घटना दक्षिणी पश्चिम दिल्ली के मधु विहार स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास हुई थी, जहां गोविंदा झा नाम के शख्स को चाकू मार दिया गया, जब उसने दो समूहों के बीच हो रहे झगड़े में बीच बचाव कराने की कोशिश की। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरी घटना की बात करें तो, इसमें हनी और अनीश समेत तीन लोगों को चाकू मार दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इन दोनों ही मामलों में हत्या का केस दर्ज किया है।

Advertisement

हाल ही में जेल से छूटा है रोहित कुमार

मामले की जांच के दौरान पुलिस के हाथ जानकारी लगी कि दोनों घटनाओं के पीछे रोहित कुमार उर्फ नोदा और प्रेम शर्मा उर्फ हिमांशु है। रोहित हाल ही में जेल से बाहर आया था। वहीं प्रेम शर्मा पहले भी गंभीर अपराधों (फिरौती के लिए अपहरण और हत्या) में संलिप्त रहा है।

नाइट ऑपरेशन में पुलिस को मिली कामयाबी

बता दें कि पुलिस की स्पेशल स्टाफ और AATS टीम ने इन खूंखार और शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए रातभर ऑपरेशन चलाया। इस दौरान उन्होंने दोनों घटनाओं के मुख्य आरोपी बदमाशों को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: भोपाल में नशे में धुत युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्लब के बाहर सड़क पर जमकर मारपीट, एक की कटी उंगली; VIDEO
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड