भोपाल में नशे में धुत युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्लब के बाहर सड़क पर जमकर मारपीट, एक की कटी उंगली; VIDEO

Bhopal: सभी लड़कियां पार्टी करके देर रात करीब 2:30 बजे क्लब से बाहर निकली थी। बताया जा रहा है कि उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bhopal club women's fight
भोपाल में क्लब के बाहर भिड़ी युवतियां | Image: Instagram

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक क्लब के बाहर युवतियों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां पार्टी करके बाहर आई थी और नशे में थी। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान जमकर लात-घूंसे भी चले। इतना ही नहीं इस झगड़े में एक लड़की की उंगली कट गई।

क्लब के बाहर आपस में भिड़ गई युवितयां

मामला भोपाल के MP नगर इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2:30 बजे लड़कियां पार्टी करके क्लब से बाहर निकली थी। नशे में धुत युवतियां क्लब से बाहर आपस में भिड़ गईं। विवाद इतना बढ़ गया कि युवतियों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और हाथापाई भी होने लगी।

एक लड़की की कटी उंगली

बताया जा रहा है कि लड़कियां बीच सड़क एक-दूसरे को बेरहमी से पीट रही थीं। इस दौरान मौके पर लोग जमा होने लगे। पुलिस ने बताया कि झगड़े के दौरान एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई। उसकी उंगली कट गई है। उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर लड़कियों को झगड़ते देखा जा सकता है। वे एक-दूसरे के बाल पकड़कर बेरहमी से मारपीट करती और बवाल मचाती नजर आ रही हैं।

Advertisement

फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि इस विवाद का असली वजह क्या थी। बताया ये भी जा रहा है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

यह घटना भोपाल में नाइटलाइफ और युवाओं में बढ़ते नशे के खतरे को लेकर सवाल खड़े कर रही है। शहर की सड़कों पर ऐसी घटनाएं सुरक्षा की चिंता बढ़ाती हैं। नशे में ऐसे बवाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी जा चुकी है। वहीं, स्थानीय लोग भी मांग कर रहे हैं कि रात के समय क्लबों के बाहर सुरक्षा बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Advertisement

यह भी पढे़ं: 'गोली का जवाब गोली से देंगे, नक्सली हथियार डाल दें, नहीं तो...', लोकसभा में नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान गरजे अमित शाह

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड