Delhi Crime: सनकी पति ने की पत्नी समेत 3 बच्चों की गला रेतकर हत्या, दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आउटर नॉर्थ दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में एक आदमी ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी पति मौके से फरार है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi murder case
सनकी पति ने पत्नी समेत 3 बच्चों की गला रेत कर दी हत्या | Image: Republic

राजधानी दिल्ली के बाहरी उत्तरी इलाके में एक बार फिर दिल दहला वारदात सामने आई है। चंदन पार्क इलाके में एख सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति धारदार हथियार से चारों का गला रेतकर मौके से फरार हो गया है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आउटर नॉर्थ दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में एक आदमी ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी पति मौके से फरार है। बुधवार 25 फरवरी को सर्वोदय विद्यालय के पास चंदन पार्क में 3 लड़कियों और 1 महिला समेत 4 लोगों की गला रेतकर हत्या की सूचना पीसी SP बादली दिल्ली को मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पड़ोसी ने बताया बीती रात को क्या हुआ था?

पीड़ितों के पड़ोसी रूबी ने कहा, "मैंने सुबह देखा कि वे सभी मरे हुए पड़े थे और उनका गला कटा हुआ था। मुझे नहीं पता कि उनकी हत्या किसने की। मैं रात को ड्यूटी से आती थी तो बच्चियां पूछती थी कि दीदी आ गई। मेरे बच्चे भी खेलते थे साथ में, पता नहीं अचानक क्या हुआ? हत्या का शक परिवार के मुखिया पर है, जो फरार है।"

पत्नी और तीन बच्चियों को सुलाया मौत की नींद

सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी भी H.No. 84/E, गली नंबर 3, चंदन पार्क, सिरसपुर, दिल्ली पहुंची। पुलिस ने देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर बने एक कमरे में 3 नाबालिग लड़कियां और एक महिला की लाश है। उनका गला किसी धारदार हथियार से कटे हुआ था। पड़ोसियों को किसी तरह का संकेत नहीं मिला था कि घर के भीतर इतना भयानक कांड रचा जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Advertisement

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

अब तक की जांच से पता चला है कि मरने वाली महिला अनीता पत्नी मुनचुन केवट थी, जो अपने पति और तीन बेटियों, एक की उम्र 7 साल, दूसरी की 5 साल और तीसरे की उम्र 3 साल है चंदन पार्क में रहती थीं। ये परिवार मूल रूप से बिहार के निवासी थे। पति आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था। घटना के बाद से आरोपी मुनचन केवट फरार है। इस संबंध में, BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में कई टीमें बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें: ब्‍वॉयफ्रेंड के सामने ही सड़क किनारे सात लोगों ने किया युवती से गैंगरेप

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड